खादी महोत्सव में दिखेगी गंगा जमुनी संस्कृति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में खादी महोत्सव 23 दिसंबर से शुरू होगा। इसमें खादी ग्रामोद्योग से जुड़े उत्पादों की बिक्री के लिए जहां स्टाल लगाए जाएंगे वहीं इस प्रदेश सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए संबंधित विभागों के भी स्टाल लगेंगे। 15 दिन तक चलने वाले इस महोत्सव में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन व आल इंडिया मुशायरा के साथ गंगा जमुनी संस्कृति को मजबूत करने वाले विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। हाफिज रहमत लॉ कालेज पर पत्रकारों से वार्ता में यह जानकारी मत्स्य एवं सार्वजनिक उद्यम राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हाजी रियाज अहमद ने दी।
उन्होंने बताया कि प्रदेश के खादी ग्रामोद्योग राज्यमंत्री रहने के दौरान उन्होंने जिले में इस महोत्सव की शुरुआत की थी। जिलावासियों ने इस समारोह की खासी सराहना करते हुए इस वर्ष भी आयोजित कराने का अनुरोध किया था। इस पर खादी ग्रामोद्योग मंत्री से वार्ता कर यह कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि इस बार यह कार्यक्रम यशवंतरी देवी मंदिर प्रांगण में लगाया जाएगा। शुभारंभ 23 दिसंबर को खादी ग्रामोद्योग मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वह स्वयं करेंगे जबकि खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री हेमराज वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। जहीर एंड पार्टी इस मौके पर कार्यक्रम प्रस्तुत करेगी।
24 दिसंबर को स्थानीय कवि सम्मेलन, 25 को स्थानीय मुशायरा, 26 को देश प्रेम पर आधारित स्कूली बच्चों का कार्यक्रम, 27 को विभिन्न विद्यालयों के बच्चों का नृत्य कार्यक्रम, 28 को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, 29 को भजन संध्या, 30 को दस साल के बच्चों का फैंसी डे्रस शो, 31 दिसंबर को कव्वाली, एक जनवरी को जावेद नाइट, दो को पंजाबी नृत्य-गीत, तीन को गीत, गजल, सुगम संगीत, चार को आलइंडिया मुशायरा, पांच को शाम ए गजल कार्यक्रम में जयपुर के मोहम्मद वकील अपना कलाम पेश करेंगे। छह को जिले के प्रभारी मंत्री बलराम सिंह यादव द्वारा पुरस्कार वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को भी सरकारी योजनाओं के प्रचार, प्रसार के लिए कार्यक्रम स्थल पर स्टाल लगाने के निर्देश दिए हैं।
खादी महोत्सव का बनेगा लोगो
हाजी रियाज अहमद ने कहा कि शहर के विभिन्न स्कूलों के बच्चों से इस महोत्सव का लोगो चयन के लिए लोगो प्रतियोगिता कराई जाएगी। इसमें जिले की गंगा जमुनी संस्कृति को झलकाती तस्वीर के साथ यहां के टाइगर रिजर्व व अन्य धरोहरों को समायोजित करने वाले लोगों का चयन किया जाएगा। चयनित लोगों बनाने वाले छात्र को समापन के दिन पुरस्कृत किया जाएगा तथा आगे से होने वाले इस महोत्सव में वह लोगों महोत्सव के पहचान के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।