फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Kept raping a woman for two years on the pretext of marriage

Pilibhit News: शादी का झांसा देकर महिला से दो साल तक करता रहा दुष्कर्म

Mon, 27 May 2024 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Kept raping a woman for two years on the pretext of marriage
पीलीभीत। पति की मौत होने के बाद संपर्क में आए युवक ने दो वर्षों तक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। महिला ने मामले की तहरीर सुनगढ़ी पुलिस को दी। सुनगढ़ी पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मूल रूप से कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाली विवाहिता ने बताया कि पति की चार साल पूर्व मृत्यु हो गई थी। इसके बाद वह थाना सुनगढ़ी के अंतर्गत किराये के कमरे पर अपने दो बच्चों के साथ रहती है। दो साल पूर्व सुनगढ़ी क्षेत्र का ही दीपक कुमार वर्मा उसके संपर्क में आया। युवक ने शादी का झांसा देकर करीब दो वर्षों तक उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

इसके बाद युवक ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया। महिला ने मामले की शिकायत थाना सुनगढ़ी पुलिस से की। सुनगढ़ी पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर दीपक कुमार वर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। इंस्पेक्टर पवन कुमार पांडेय ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed