फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   kept postponing for two months, now the memory of bridge construction came in the rain

Pilibhit News: दो माह टालते रहे अब बारिश में आई पुल निर्माण की याद

Sat, 15 Jul 2023 12:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 15 Jul 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
kept postponing for two months, now the memory of bridge construction came in the rain
गोमती उद्गम स्थल पर पुल निर्माण के लिए तोड़फोड़ करती जेसीबी।
- गोमती उद्गम स्थल पर डेढ़ करोड़ की लागत से बनना है पुल
विज्ञापन




- बृहस्पतिवार को डीएम ने पुल निर्माण की स्थिति जानी तो पहुंची जेसीबी

फोटो-11

संवाद न्यूज एजेंसी
कलीनगर। गोमती उद्गम स्थल की झील पर पुल निर्माण में पीडब्ल्यूडी की ओर से उदासीनता बरती जा रही है। दो माह पूर्व मंजूरी मिलने के बाद भी काम शुरू नहीं कराया गया। बृहस्पतिवार को डीएम ने निर्माण कार्यों की प्रगति जानी तो लापरवाही छिपाने के लिए विभाग की ओर से जेसीबी भेजकर पुराने पुल को तोड़ने का काम शुरू करा दिया गया।
गोमती नदी के उद्गम स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। मंदिर परिसर के अलावा झील क्षेत्र को भी बेहतर बनाया जा रहा है। झील का एक पुल लंबे समय से जर्जर था। इससे हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। प्रशासन से पुल निर्माण की मंजूरी मिलने पर पीडब्ल्यूडी ने सर्वे करके प्रस्ताव शासन को भेजा था। करीब दो माह पूर्व शासन ने प्रस्ताव को मंजूरी देकर डेढ़ करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया।
विज्ञापन

विभाग की ओर से टेंडर भी कर दिए गए, लेकिन कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद भी निर्माण शुरू नहीं कराया गया। बृहस्पतिवार को डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने विकास कार्यों की हकीकत जानी तो अपनी लापरवाही छिपाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी भेजकर पुराने पुल को तोड़ने का काम शुरू करा दिया। इसकी तस्वीरें भी अफसरों को भेज दीं, लेकिन शुक्रवार को काम बंद कर दिया गया। लोगों का कहना है कि दो माह पूर्व से ही काम शुरू कराना चाहिए था। अब बरसात में काम कराने से धन की बर्बादी होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed