फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Keep complaining... by evening it will be dark in the city

शिकायत करते रहिए... शाम होते ही शहर में अंधेरा होगा

Thu, 28 Oct 2021 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Keep complaining... by evening it will be dark in the city
पीलीभीत। स्ट्रीट लाइट खराब होने से महीनों से शहर के मुख्य बाजार और मार्गों पर शाम होते ही अंधेरा छा जा रहा है। शिकायत के बाद भी नगर पालिका कोई सुनवाई नहीं कर रही है। अब दिवाली का त्योहार नजदीक है, ऐसे में भी नगर पालिका स्ट्रीट लाइट ठीक करने की जहमत नहीं उठा रहा है। इससे लोगों में रोष है।
विज्ञापन

शहर में रात के समय स्ट्रीट लाइट जलने से लोगों सुरक्षा को लेकर खतरा महसूस नहीं होता है। यही नहीं स्ट्रीट लाइट से शहर की खूबसूरती भी बढ़ जाती है। मगर महीनों से मरम्मत के अभाव में लाइटें नहीं जल रही है। इसकी शिकायत स्थानीय लोगों के साथ व्यापारियों ने भी की लेकिन नगर पालिका ने सुनवाई नहीं की। अब सर्दी भी शुरू हो चुकी है। ऐसे में चोरी, छिनैती का खतरा भी लोगों को सताने लगा है। दिवाली नजदीक आने पर लोग घरों को रोशन करने में लगे हैं लेकिन नगर पालिका स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत की ओर ध्यान नहीं दे रहा है। इससे व्यापारियों और लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

ये हैं हालात
बरेली गेट से ड्रमंडगंज चौराहा तक जेपी रोड में मंगलवार को किसी भी खंभे में रोशनी नहीं थी। अगर राकेश ज्वेलर्स और सोनू महातिया की दुकान के बाहर उनकी अपनी लाइट न होती तो पूरे बाजार में अंधेरा नजर आता। चौकीदार मुकेश कुमार का कहना है कि अगर उनके पास अपनी टार्च न हो तो अंधेरे में ड्यूटी करना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छतरी चौराहे से गौहनियां तक भी कई हिस्से ऐसे हैं, जहां स्ट्रीट लाइट की रोशनी नहीं है। घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों के बाहर लगी लाइटें रोशन न हो रहीं हों तो अंधेरा मुश्किल खड़ी कर देगा लेकिन पालिका से ज्यादा लोग सतर्क हैं और अपने घर के बाहर सीएफल लगाकर उजाला कर रहे हैं। जरूरी है कि प्रत्येक खंभे पर लाइट लगे।
लगभग एक महीने से रात में अंधेरा रहता है। नगर पालिका की ओर से कोई भी स्थायी व्यवस्था नहीं की जाती। मामले में डीएम को भी अवगत कराया है लेकिन फिर भी नगर पालिका का रवैया जस का तस ही है। इससे ग्राहकों व व्यापारी दोनों की ही सुरक्षा का खतरा है।
- जितेंद्र गुप्ता, व्यापारी नेता
व्यापारियों ने मामले में कई बार शिकायत की, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। त्योहार सिर पर है लेकिन बाजार में शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। इससे ग्रामीण इलाकों से आने वाले ग्राहकों में कमी होती है।
- प्रतिपाल सिंह, कपड़ा व्यापारी
सड़क पर कोई स्थायी स्ट्रीट लाइट नहीं है। न ही मेन चौराहे पर स्ट्रीट लाइट है। शिकायत करने का भी कोई फायदा है नहीं क्योंकि कोई सुनवाई नहीं है। सब रामभरोसे चल रहा है।
- राजेश कुमार, वारदाना व्यापारी
शिकायतें करने पर भी नगर पालिका के लोगों द्वारा कोई सुनवाई नहीं है। मुख्य बाजार मार्ग होने के बावजूद भी नगर पालिका का कोई व्यक्ति कभी मौके पर नहीं आता। अव्यवस्थाओं के चलते व्यापार प्रभावित होता है।

- अनुभव अग्रवाल, नगर अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल, नगर अध्यक्ष
हर वार्ड में चार-चार बल्ब और एक-एक एलईडी लाइट सभासदों को दे दी गई है। मेन रोड की स्ट्रीट लाइट दिवाली से पहले दुरुस्त करा ली जाएगी। - सुरेंद्र प्रताप, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed