फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Kartik Purnima : river ghats Grand Faith inundation

कार्तिक पूर्णिमा: नदी घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Wed, 25 Nov 2015 11:05 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Wed, 25 Nov 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
Kartik Purnima : river ghats Grand Faith inundation

कार्तिक पूर्णिमा पर्व जिले भर में श्रद्धाभाव से मनाया गया। नदियों के पवित्र तटों पर श्रद्धालुओं ने स्नानकर पूजा-अर्चना की व दान पुण्य किया। इस दौरान कई स्थानों पर खिचड़ी भोज का भी आयोजन किया गया।

विज्ञापन

गंगा स्नान को लेकर लोगों ने एक दिन पूर्व से ही तैयारियां कर रखीं थीं। बुधवार भोर होते ही श्रद्धालुओं का देवहा तट स्थित ब्रह्मचारी घाट पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। सूरज निकलने तक यहां आस्था का सैलाब उमड़ चुका था। तमाम श्रद्धालु जल्दी से नदी में डुबकी लगाने को आतुर देखे गए। मुख्य नदी की धार तक पहुंचने के लिए यहां अस्थाई पुल का निर्माण कराया था। जिससे श्रद्धालुओं को काफी राहत मिली। देवहा नदी में स्नान के बाद लोगों ने घाट स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन राजीव अग्रवाल टीटी द्वारा खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। कई अन्य लोगों ने भी खिचड़ी भोज कराया। शहर के अलावा जिले की गोमती, शारदा, माला नदियों पर भी लोगों ने स्नान कर पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

पूरनपुर/हजारा। स्थानीय लोगों ने शारदा नदी के घाट पर पहुंचकर स्नान आदि कर दान पुण्य किया। सुबह से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। इसको लेकर हजारा की ओर जाने वाले वाहनों में खासी भीड़ रही। धनाराघाट पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंच कर शारदा नदी में स्नान किया व पूजा अर्चना की।  
विज्ञापन
विज्ञापन

माधोटांडा। प्रसिद्ध गोमती उद्गम स्थल पर मेला लगा। यहां श्रद्धालुओं ने उद्गम स्थल में स्नान कर मंदिर में पूजा अर्चना की और दान पुण्य किया। यहां शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
बीसलपुर। गंगास्नान पर अधिकांश लोगों ने घरों में ही स्नान कर पूजा अर्चना की। तमाम लोगों ने देवहा, कटना, माला, अमेड़ी, खन्नौत व रपटुआ नदी के घाटों पर स्नान किया। घाटों पर मेले भी लगाए गए।
बिलसंडा। गांव लिलहर के जलाशय पर तमाम लोगों ने स्नान कर पूजा अर्चना की। समीप स्थित शिव मंदिर में तमाम श्रद्धालु पूजा पाठ करने पहुंचे।
दियोरिया। गांव बुहिता के पास माला नदी के घाट पर तमाम लोगों ने स्नान किया। घाट पर मेला भी लगा। यहां पर एकल विद्यालय अभियान के तहत खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम भी हुआ। जिसमें रंजीत कुमार, अजय मिश्रा, उमाशंकर मौर्य, दुर्गा प्रसाद, रामप्रकाश, ओमप्रकाश, दोदराम, बाबूराम, लता देवी, बीना देवी, सत्यपाल, कमलेश कुमार, राजकुमार, महेंद्र पाल, रेखा देवी आदि मौजूद रहे।
मझोला। कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर क्षेत्र के डूनी डैम पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस दौरान मेला भी लगा। जिसमें महिलाओं व बच्चों ने जमकर खरीदारी की।

जहानाबाद। सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थल चक्रतीर्थ पर बुधवार सुबह तड़के से ही श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने स्नान कर पूजा अर्चना की और दान पुण्य भी किया। यहां ललौरीखेड़ा, हरचुइया, उमरसड़, सरौरी, जगदीशपुर समेत आसपास क्षेत्रों के श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed