फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   karseva fo gurudwara

गोमती गुरुद्वारा की तीसरी मंजिल निर्माण को जुटे कारसेवक

Sun, 25 Sep 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/पीलीभीत
ब्यूरो/पीलीभीत Updated Sun, 25 Sep 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
karseva fo gurudwara
गोमती गुरुद्वारा की तीसरी मंजिल निर्माण को जुटे कारसेवक 
गुरुद्वारा दमदमा साहिब गोमती पुल के तीसरी मंजिल के लिंटर निर्माण में कारसेवकों में खासा उत्साह रहा। भारी संख्या में संगत के लोगों ने कारसेवा कर लिंटर डलवाया। कारसेवकों के लिए लंगर, चाय आदि की भी व्यवस्था की गई थी। गुरुद्वारा के निर्माण का शिलान्यास कलगी ट्रस्ट बडू साहिब के संत बाबा इकबाल सिंह ने करीब दो साल पहले किया था।
विज्ञापन

निर्माणाधीन गुरुद्वारा में करीब दो साल से निर्माण कार्य चल रहा है। तीसरी मंजिल के कुछ हिस्से पर जनवरी माह में लिंटर डालने को कारसेवकों की भीड़ जुटी थी। रविवार को शेष बचे तीसरी मंजिल के ही हिस्से पर लिंटर डालने को कार सेवक जुटे। लिंटर डालने में कारसेवा को सुबह से ही संगत की भीड़ गुरुद्वारा परिसर में एकत्र होने लगी थी। भारी संख्या में कारसेवकों ने कतार बनाकर निर्माण कार्य में कार सेवा की। कारसेवकों को खाने और नाश्ता को लंगर आदि की व्यवस्था गुरुद्वारा में ही की गई थी। गुरुद्वारा के मुख्य सेवादार बाबा जसवंत सिंह ने बताया कि कलगीधर ट्रस्ट बडू साहिब की ओर से शुुरू हुए गुरुद्वारा निर्माण का शिलान्यास कलगीधर ट्रस्ट के संत बाबा इकबाल सिंह ने करीब दो साल पहले किया था। गुरुद्वारा में रविवार को तीसरी मंजिल पर लिंटर डालने का कार्य हुआ है। बडू साहिब से आए मुख्य सेवादार जगजीत सिंह, डॉ. जोगेंद्र सिंह, श्रीकांत सिंह, बलकार सिंह, सुखेदव सिंह, मंजीत सिंह, सुखविंदर सिंह, जगदीश ङ्क्षसह, जसवीर सिंह, काबुल सिंह, बलविंदर सिंह, रणवीर सिंह, उपजीत सिंह, जागीर सिंह के अलावा अकाल एकेडमी गोमती पुल, कजरी निरंजनपुर के विद्यार्थी शामिल हुए। अंत में मुख्य सेवादार जसवंत सिंह, बलवीर सिंह ने आभार व्यक्त किया। गुरु का अटूट लंगर चलता रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed