{"_id":"617c3e94bf30826a28412118","slug":"kapil-kumar-first-in-1500-meters-race-pilibhit-news-bly4645715200","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपिल कुमार 1500 मीटर दौड़ में प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपिल कुमार 1500 मीटर दौड़ में प्रथम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। राजकीय महाविद्यालय परिसर में शुक्रवार को युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताएं हुई। 1500 मीटर की दौड़ में कपिल कुमार प्रथम रहा।
प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख अशोक शर्मा ने फीता काटकर किया। युवकों की 100 मीटर दौड़ में तौहीद प्रथम, सलमान द्वितीय और मनमोहन तृतीय रहा। युवतियों की 100 मीटर दौड़ में शिवांगी गंगवार प्रथम, शीतल द्वितीय और अंशिका तृतीय रही। युवतियों की 200 मीटर दौड़ में प्रतिमा प्रथम, निवेदिता द्वितीय और फरीदा बी तृतीय रही। युवकों की 200 मीटर दौड़ में अनुराग प्रथम, गजेंद्र पाल द्वितीय और गजेंद्र कुमार तृतीय रहा। युवकों की 400 मीटर दौड़ में गजेंद्र प्रथम, विक्रम द्वितीय और भूपेंद्र तृतीय रहा। युवतियों की 400 मीटर दौड़ में भावना प्रथम, मानसी द्वितीय और फरीदा बी तृृतीय रही। युवकों की लंबी कूूद प्रतियोगिता में सुमित पाठक प्रथम, अनुराग मिश्रा द्वितीय और आरिफ तृतीय रहा। युवतियों की कबड्डी प्रतियोगिता में बीसलपुर की फरीदा बी एंड पार्टी प्रथम रही। युवकों की 1500 मीटर दौड़ में कपिल प्रथम, अवनीश द्वितीय और अभिषेक तृतीय रहा। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अमित कुमार के निर्देशन में हुई इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में सर्वेंद्र नाथ शुक्ला, प्रशांत शुक्ला और डॉ. विचित्र प्रजापति शामिल थे। बीडीओ सुनील कुमार और खंड शिक्षाधिकारी नीरज शुक्ला ने शाम को विजयी प्रतियोगियों का पुरस्कृत कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।