फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Kamran and Rahul Muscle Man title

कामरान और राहुल को मसल्स मैन का खिताब

Mon, 15 Feb 2016 11:06 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Mon, 15 Feb 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
Kamran and Rahul Muscle Man title
मेनका गर्ल्स इंटर कॉलेज में रविवार शाम हुई जिला स्तरीय शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता में राशिद, राहुल और शानू अव्वल रहे।
विज्ञापन

55 किग्रा वजन की प्रतियोगिता में बीसलपुर के राशिद प्रथम, बिलसंडा के राजीव द्वितीय और बरखेड़ा मोनू तृतीय रहे। 56 से 60 किग्रा वजन की प्रतियोगिता में बीसलपुर के राहुल, कामरान और गुड्डू, 61 से 65 किग्रा वजन की प्रतियोगिता में पीलीभीत के शानू, राहुल और अमित क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। प्रतियोगिता में बीसलपुर के अमित मिस्टर बीसलपुर, पीलीभीत के शानू मिस्टर पीलीभीत चुने गए। बीसलपुर के कामरान और पीलीभीत के राहुल मसल्स मैन चुने गए। सीओ बीपी सिंह ने विजयी प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में जिले भर के 70 प्रतियोगियों ने भाग लिया। निर्णायक मंडल में फहीम रजा, आदित्य कुमार और उवैश खां शामिल थे। प्रतियोगिता का संचालन सत्यप्रकाश बिट्टू ने किया। प्रतियोगिता की व्यवस्था में बंटू, वसीम, आकाश, उर्वेश गुप्ता,राहुल, भद्रपाल गंगवार, हरीओम श्रीवास्तव और सौरभ गुप्ता आदि लोगों का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed