फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Kamil third year canceled two exams

कामिल तृतीय वर्ष की दो परीक्षाएं निरस्त

Wed, 13 Apr 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Wed, 13 Apr 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
 मदरसा शिक्षा परिषद ने प्रश्रपत्र गलत खुलने के कारण कामिल तृतीय वर्ष के दो विषयों की परीक्षा निरस्त कर दी।
विज्ञापन

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि मदरसा शिक्षा परिषद के रजिस्ट्रार द्वारा भेजे गए आदेश में 12 अप्रैल की द्वितीय पाली में हुई कामिल (अरबी फारसी) तृतीय वर्ष प्रश्रपत्र मुताला फिकह इस्लामी (सुन्नी) के स्थान पर 16 अप्रैल को होने वाली कामिल (अरबी फारसी) तृतीय वर्ष के प्रश्रपत्र मुताला उसूले फिकह (सुन्नी) के प्रश्नपत्र गलत खुल जाने उक्त परीक्षा स्थगित करने की जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि इस कारण 12 अप्रैल की कामलि अरबी/फारसी तृतीय वर्ष प्रश्रपत्र मुताला फिहक इस्लामी (सुन्नी) व 16 अप्रैल को होने वाली कामिल अरबी/फारसी तृतीय वर्ष प्रश्नपत्र मुताला उसूले फिकह (सुन्नी) की परीक्षाएं तत्काल प्रभाव से निरस्त की जाती हैं। उक्त प्रश्रपत्रों की पुन: परीक्षा की तिथि अलग से घोषित की जाएगी।  


तीसरे दिन 474 परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर
मदरसा शिक्षा परिषद के तत्वावधान में चल रही मदरसा बोर्ड परीक्षा के तीसरे दिन बुधवार को पहली पाली में जिले के पांच परीक्षा केंद्रों पर पंजीकृत 1570 के सापेक्ष 1096 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। जबकि 474 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। इधर, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी देवेंद्र कुमार ने एसआरएम इंटर कॉलेज बीसलपुर परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर परीक्षा का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed