{"_id":"65f369bcc4016f744801a166","slug":"kalinagar-tehsil-got-its-own-building-after-eight-years-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-113403-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: आठ साल बाद कलीनगर तहसील को मिला अपना भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: आठ साल बाद कलीनगर तहसील को मिला अपना भवन
विज्ञापन
कलीनगर। आठ वर्ष के लंबे इंतजार के बाद कलीनगर तहसील को खुद का भवन मिल गया। बृहस्पतिवार को राज्यमंत्री संजय गंगवार ने भाजपा जिलाध्यक्ष और अन्य विधायकों के साथ नवनिर्मित तहसील भवन का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान डीएम संजय कुमार सिंह भी मौजूद रहे।
नगर पंचायत कलीनगर को वर्ष 2016 में तहसील का दर्जा मिला था। तब से नगर पंचायत कार्यालय में तहसील कार्यालय का संचालन किया जा रहा था। सीमित जगह में ही एसडीएम, तहसीलदार और राजस्व कर्मी बैठकर काम निपटाने पर मजबूर थे।
वर्ष 2021 में शासन ने भवन निर्माण के लिए बजट स्वीकृत किया। नगर पंचायत के निकट ही तहसील भवन का निर्माण शुरू कराया गया। मुख्य भवन के अलावा आवासीय भवन भी तैयार किया गया। पूर्व में भौतिक सत्यापन में मुख्य भवन तैयार पाया गया। इसके बाद नए भवन में तहसील कार्यालय को शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू की गई।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को राज्यमंत्री संजय गंगवार ने विधायक बाबूराम पासवान, स्वामी प्रवक्तानंद के अलावा भाजपा के जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह के साथ नए भवन का फीता काटकर उसका शुभारंभ किया। डीएम संजय कुमार सिंह और एसडीएम आशुतोष गुप्ता भी मौजूद रहे।
जनप्रतिनिधियों ने मुख्य भवन का भ्रमण भी किया। इस मौके पर स्काउट गाइड ने तहसील परिसर में विभिन्न प्रकार की रंगोली भी बनाईं। तहसीलदार वीरेंद्र सिंह, आलोक सिंह के अलावा क्षेत्र के तमाम लोग मौजूद रहे। शुभारंभ कार्यक्रम के चलते फरियादियों को परेशान होना पड़ा।