फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Kalash Yatra taken out on the occasion of Shatchandi Mahayagya

Pilibhit News: शतचंडी महायज्ञ के मौके पर निकाली गई कलश यात्रा

Wed, 15 May 2024 04:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra taken out on the occasion of Shatchandi Mahayagya
कलश यात्रा में शामिल लोग । स्रोत - ग्रामीण
पूरनपुर। गांव तकिया दीनारपुर में श्री महाकाली शक्तिपीठ मंदिर में सात दिवसीय शतचंडी महायज्ञ के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में मां काली की पालकी आकर्षण का केंद्र रही। पालकी को यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं ने कंधा दिया।
विज्ञापन




तकिया मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र बना हुआ है। सोमवार को यहां मनोकामना के लिए तेल के दिये जलाने की परंपरा है। सोमवार को यहां काफी भीड़ रहती है। मंदिर में मंंगलवार से सात दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। इसको लेकर कलश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

कलश यात्रा में तमाम महिलाएं सिर पर कलश रखे चल रहीं थी। कलश यात्रा में सबसे आग मां काली की पालकी चल रही थी। कलश यात्रा को कई स्थानों पर लोगों ने स्वागत किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गुरभाग सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आशुतोष दीक्षित, नगर पालिका चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता, विधायक पुत्र ऋतुराज पासवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed