{"_id":"6488b9f779e8355c460bec64","slug":"kalash-yatra-taken-out-for-bhagwat-katha-pilibhit-news-c-4-1-181382-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: भागवत कथा को लेकर निकाली गई कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: भागवत कथा को लेकर निकाली गई कलश यात्रा
विज्ञापन
बीसलपुर में निकाली गई कलश यात्रा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बीसलपुर। मोहल्ला बख्तावरलाल में बुधवार से शुरू होने वाले भागवत कथा के सिलसिले में मंगलवार को कार्यक्रम स्थल से कलश यात्रा निकाली गई। मेाहल्ला बख्तावरलाल निवासी नरेंद्र गंगवार ने बताया कि उनके मोहल्ले में बुधवार से भागवत कथा सप्ताह शुरू होगी। इस कार्यक्रम में मैनपुरी के कथावाचक रामू शास्त्री और लता शास्त्री प्रवचन करेंगे।
इसी क्रम में मंगलवार को कार्यक्रम स्थल से कलश यात्रा शुरू हुई। इसमें 21 महिलाएं शामिल रहीं। कलश यात्रा देवहा नदी के शेखापुर घाट पर पहुंची। वहां पर महिलाओं ने कलशों में देवहा नदी का पवित्र जल भरा। उसके बाद महिलाओं ने जल भरे कलशों को कार्यक्रम स्थल पर विधि विधान से स्थापित किया। कलश यात्रा का नेतृत्व दोनों कथावाचक कर रहे थे। यात्रा में सबसे आगे आयोजक नरेंद्र गंगवार सिर पर श्रीरामचरित मानस रखकर चल रहे थे। यात्रा में नीरू गंगवार, पल्लवी, निधि कुमारी, रविंद्र कटियार, रानी कटियार, नीरज देवी, समेत कई महिलाएं शामिल रहीं। संवाद