{"_id":"57f2a2e64f1c1b1b3e26fc00","slug":"just-push-the-girl-was-hanging-conductor-was-seriously-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंडक्टर के धक्का देने से बस से गिरकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंडक्टर के धक्का देने से बस से गिरकर महिला की मौत
पीलीभीत, ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस में चढ़ते वक्त कंडक्टर के धक्का देने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने बस को घेर लिया। ड्राइवर और कंडक्टर तो भाग निकले, लेकिन भीड़ ने जाम लगाकर नारेबाजी की और बस के शीशे तोड़ दिए। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को समझा बुझाकर शांत कराया।
थाना क्षेत्र के गौनरीबदी गांव की 50 वर्षीय जन्नती बेगम पत्नी बुंदन शाह सोमवार को कस्बे में खरीदारी करने आई थीं। वापस लौटने के लिए वह रिछा तिराहे पर निजी बस में चढ़ रही थीं तभी कंडक्टर ने धक्का दे दिया और ड्राइवर ने बस चला दी। इससे वह बस से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें एंबुलेंस से इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने हालत चिंताजनक देखते हुए जिला अस्पताल भेज दिया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। एसओ जितेंद्र यादव ने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया है। मृतक महिला के परिवार से तहरीर मांगी गई है। बस स्टाफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।