{"_id":"6245f9064bc83534a03f1122","slug":"jungle-safari-will-now-start-from-6-am-in-ptr-pilibhit-news-bly4799455182","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीटीआर में अब सुबह छह बजे से शुरू होगी जंगल सफारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीटीआर में अब सुबह छह बजे से शुरू होगी जंगल सफारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलीनगर। गर्मी का मौसम शुरू होने के साथ ही जंगल सफारी के समय में भी बदलाव किया गया है। जंगल की सैर करने वाले सैलानी शुक्रवार से सुबह छह बजे से सफारी का आनंद उठा सकेंगे। जंगल सफारी के समय को आधा घंटा कम कर सुबह छह से साढ़े नौ और शाम की शिफ्ट को साढ़े तीन से छह बजे तक कर दिया गया है।
अभी सफारी वाहन का समय सुबह साढ़े छह से दस और शाम की शिफ्ट ढाई से साढ़े पांच थी। रेंजर वजीर हसन ने बताया कि गर्मी के चलते सूरज जल्दी निकलता है। इस समय मौसम साफ होने के कारण जंगल सफारी की समय सीमा में आधे घंटे का बदलाव किया गया है। मुस्तफाबाद पहुंचने वाले सैलानियों को सुबह छह बजे जंगल सफारी जाने के निर्णय लिया गया है।
एक अप्रैल से इस निर्णय पर प्रभावी रूप से अमल किया जाएगा। दरअसल गर्मी के चलते सैलानियों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। जनपद के अलावा दूरदराज से आने वाले सैलानियों को तृण भोजी वन्य-जीवों के अलावा यदाकदा बाघ के भी दीदार हो रहे हैं। जिससे उनका सफर यादगार हो रहा है।