{"_id":"573caa5f4f1c1b5b26ac8319","slug":"june-home-guard-will-work-outs","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्ड एक जून से करेंगे कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होमगार्ड एक जून से करेंगे कार्य बहिष्कार
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Wed, 18 May 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होमगार्डों से प्रतिमाह ड्यूटी के नाम पर हजार से पंद्रह सौ रुपये की वसूली हो रही है। रुपये देने से मना करने वाले होमगार्डों को ड्यूटी से वंचित रखा जाता है। इसके अलावा भी उनकी तमाम समस्याएं ऐसी हैं, जिन पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स अवैतनिक अधिकारी एवं कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश द्विवेदी ने इन मुद्दों को लेकर एक जून से कार्य बहिष्कार का एलान किया है।
उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स अवैतनिक अधिकारी एवं कर्मचारी एसोसिएशन की प्रदेश स्तरीय बैठक में होमगार्ड्स की समस्याओं पर विचार किया गया। अध्यक्षता कर रहे एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश द्विवेदी ने प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि कमांडेंटों के दबाव में 29 अप्रैल को होने वाला होमगार्ड सम्मेलन स्थगित हुआ। उन्होंने कहा कि होमगार्ड जवानों से जिला स्तर पर अवैध वसूली अभी भी की जा रही है। आरोप लगाया कि ड्यूटी के नाम पर एक हजार से लेकर पंद्रह सौ रुपये प्रतिमाह वसूले जा रहे हैं। कानपुर से आईं महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष संतोष कुमारी ने भी होमगार्ड्स की समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए अपना पक्ष रखा। प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद सिंह ने निष्कासित जवानों की बहाली का मुद्दा उठाया। बैठक में फिरोज अहमद, मनोज यादव, ब्रहमानंद मिश्र, अनिल पांडे, बैजनाथ मिश्र, अनिल पांडे, वासुदेव, ऋषिपाल, कोमेश द्विवेदी, चंद्रप्रकाश यादव, वीरेंद्र प्रताप, प्रेमपाल, संजय राय, पंकज शुक्ल, शैकीलाल सेंगर आदि मौजूद रहे।