फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   juloose

पूरी रात ‘सरकार की आमद मरहबा’ से गूंजा शहर

Mon, 05 Jan 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Mon, 05 Jan 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
juloose
मोहल्ला पंजाबियान में बनी बैरीकेडिंग तोड़ने की आशंका पर पुलिस हलकान रही। विवाद की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने जुलूस का न सिर्फ रूट बदल दिया, बल्कि मौलाना हसन मियां कदीरी पक्ष के लोगों की घेराबंदी कर उन्हें जुलूस में शामिल नहीं होने दिया। सब कुछ ठीक-ठाक निपट जाने के बाद ही प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

आस्तान-ए-हशमतिया पर जुलूस के लिए एकत्र लोगों के बीच शनिवार रात करीब 10.30 बजे शहर मुफ्ती मौलाना मासूम रज़ा आस्तान-ए-हशमतिया के सज्जादा नशीन मौ. जरताफ रजा, मौलाना इदरीश रजा, मेहरान रजा, फरहान रजा, बुरहानरजा व रियाजुल हसन के साथ पहुंचे तो ‘नारे तकबीर, अल्लाहो अकबर,’ व ‘सरकार की आमद मरहबा’ के नारों से उनका इस्तकबाल किया गया। शहर मुफ्ती ने नबी की शान को बयां करने के साथ कौम के लोगों को उनकी पैदाइश का जश्न मिल्लत के साथ मनाने, हर तरह के विवाद से दूर रहने की सलाह देने के साथ मो. ज़रताफ रजा की कयादत में जुलूस को पौने ग्यारह बजे आगे के लिए रवाना किया। शहर के विभिन्न चौराहों पर मौलाना जरताफ रजा, मौलाना बुरहानरजा आदि उलेमाओं ने अकीदतमंदों को खिताब करते हुजूर की जिंदगी पर रोशनी डाली व उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान करते हुए दहशतगर्दों से अपने को दूर रखने की सलाह दी। करीब 10 किलोमीटर शहर के विभिन्न मार्गों पर निकाले गए इस जुलूस का जगह-जगह अकीदतमंदों ने फूल बरसा कर, चाय, खीर, मिठाई आदि बांट कर स्वागत किया। जुलूस सोमवार सुबह छह बजे आस्तान-ए-हशमतिया पर पहुंच समाप्त हुआ।
विज्ञापन


नहीं शरीक हो सके हसन मियां
मौलाना हसनमियां कदीरी भी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ अपनी पूर्ण घोषणा के साथ जुलूस में शामिल होने के लिए अल्लाहू मियां की मजार के पास एकत्र हुए। प्रशासन के ओर से उन्हें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के चलते आगे नहीं जाने दिया गया, जिससे वह जुलूस में शामिल नहीं हो सके। हसन मियां ने वहीं समर्थक अकीदतमंदों को खिताब किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


...लिया सूझबूझ से काम
जुलूस रवाना करने से पहले शहर मुफ्ती मौलाना मासूम रज़ा ने भी अकीदतमंदों से हर तरह के फसाद से बचने का आह्वान किया। उधर, जुलूस में रोके जाने के बाद मो. हसन मियां कदीरी ने भी अकीदतमंद समर्थकों से प्रशासन की बात मानने को कहा। अकदतमंदों ने भी दोनों की बातों पर अमल किया और सब कुछ शांति से निपट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed