फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Jipan president election The united Spai

जिपं अध्यक्ष चुनाव को लेकर एकजुट हुए सपाई

Sun, 27 Dec 2015 11:13 PM IST
plibhit
plibhit Updated Sun, 27 Dec 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
Jipan president election The united Spai

जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कब्जे को लेकर गुटबाजी के चलते कुछ जिलों में सपा नेताओं पर की गई कार्रवाई के बाद जिले का सीन बदल गया है। सदर विधायक/मत्स्य एवं सार्वजनिक उद्यम राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हाजी रियाज अहमद, खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने पार्टी जिलाध्यक्ष व पूर्व मंत्री डा. विनोद तिवारी के साथ यहां प्रेस वार्ता कर एक जुटता दिखाते हुए पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशी एवं विधायक पीतमराम की पुत्र वधू आरती देवी को जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने की बात कही।

विज्ञापन

शहर के हाफिज रहमत अली लॉ कालेज पर आयोजित प्रेस वार्ता में हाजी रियाज अहमद ने कहा कि पार्टी ने आरती देवी को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया है। जिले के विधायक/मंत्री सब एकजुट हो उन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाने के लिए काम करेंगे। उन्होंने दावा किया कि जिला पंचायत के 34 सदस्यों में से दो तिहाई सदस्य भी पार्टी प्रत्याशी आरती देवी को अध्यक्ष बनाने में अपनी आस्था व्यक्त कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि अन्य पार्टियों के लोग अभी तक प्रत्याशी तय नहीं कर सके  हैं। क्योंकि वह समझ चुके हैं कि चुनाव लड़ने पर हार के सिवा कुछ हाथ नहीं लगेगा। उन्होंने कहा कि हालात कुछ ऐसे बन गए हैं कि पार्टी प्रत्याशी निर्विरोध अध्यक्ष बन सकतीं हैं।
विज्ञापन

खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने कहा कि पार्टी के संपर्क के जिला पंचायत सदस्य एक जुट होकर आरती देवी को अध्यक्ष बनाने में लगे हैं। पार्टी के सभी विधायक/मंत्री भी अपने स्तर से हर संभव प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष सपा का ही बनेगा। पूर्व मंत्री डा. विनोद तिवारी, विधायक पीतमराम व जिलाध्यक्ष आनंद यादव भी मौजूद रहे। अंत में जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव ने कहा कि जिले में सभी सपाई एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी आरती देवी को अध्यक्ष बनवाने में जुटे हैं। पार्टी में कहीं भी कोई विरोध नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेस वार्ता में सवाल पर आरती को बुलाया
पीलीभीत। जिले के सपा विधायक/मंत्री व जिलाध्यक्ष ने जिपं अध्यक्ष पद की घोषित प्रत्याशी आरती देवी के लिए ही यह प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की थी। संगठन व सपा के विधायक/मंत्री यह संदेश देना चाहते थे कि जिले में घोषित प्रत्याशी का कोई विरोध नहीं है। प्रेस कांफ्रेंस खत्म भी हो गई, लेकिन प्रत्याशी आरती देवी कांफ्रेंस में मौजूद नहीं थीं। इस प्रेस कांफ्रेंस में उनके विधायक ससुर पीतमराम व पति डा. महेंद्र जरूर मौजूद रहे। अमर उजाला ने जब पार्टी प्रत्याशी आरती देवी की गैर मौैजूदगी पर सवाल उठाया तो कांफ्रेंस में मौजूद सभी नेता एक-दूसरे की बगले झांकने लगे। इसके बाद स्वतंत्र प्रभार मंत्री हाजी रियाज अहमद ने विधायक पीतमराम से अपनी बहू को बुलाने को कहा, साथ ही मीडिया वालों से भी कुछ देर रुकने का अनुरोध किया। करीब आधा घंटे बाद आरती देवी प्रेस कांफ्रेंस स्थल पहुंची तब पार्टी नेताओं ने उनके साथ फोटो खिंचवा प्रेस कांफ्रेंस समाप्त कर दी। मीडिया वालों ने जब आरती देवी से अध्यक्ष बनने के बाद विकास के पांच बिंदु पूछे तो उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि वह पूरे जिले में विकास कराएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed