फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   jila panchayat

261 करोड़ से घूमेगा विकास का पहिया

Sat, 20 Dec 2014 08:04 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Sat, 20 Dec 2014 08:04 PM IST
विज्ञापन
jila panchayat
जिले के विकास के लिए वर्ष 2015-16 की जिला योजना के लिए 261 करोड़ के प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। इन प्रस्तावों को जिला पंचायत की बैठक में अनुमोदित किया गया। हंगामेदार बैठक में बीसलपुर के भाजपा विधायक ने समय से एजेंडा न देने का आरोप लगाकर बहिष्कार कर दिया।
विज्ञापन


जिला पंचायत सभागार में जिपं अध्यक्ष रुकैया आरिफ की अध्यक्षता में हुई बोर्ड की बैठक की शुरूआत हंगामेदार रही। कई सदस्यों ने कार्रवाई शुरू होने की घोषणा से पहले की पिछली योजना में मिले धन और उस पर कराए गए कार्यों को लेकर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद अर्थ एवं संख्या अधिकारी तिलक सिंह ने जिला योजना के प्रस्तावों को क्रमवार पढ़कर सुनाया। कराए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी।
इस दौरान बीसलपुर से भाजपा विधायक रामसरन वर्मा ने जिला योजना के बजट के अनुमोदन से पूर्व उसकी प्रति उपलब्ध न कराने और जिपं द्वारा रेता, बजरी, मौरंग आदि पर टैक्स लगाने को गलत बताते हुए सदन में इस पर चर्चा कराने की मांग की। जिपं के मुख्य अधिकारी/सीडीओ इस पर राजी नहीं हुए, तो विधायक ने बैठक को औपचारिकता बता बहिष्कार कर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला योजना पर चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि एमआर मलिक ने सड़क आदि निर्माण के लिए काटे जा रहे वृक्षों के स्थान पर नया पौधारोपण कराने का प्रस्ताव रखा।


बैठक में राज्यमंत्री हाजी रियाज अहमद के प्रतिनिधि मोहम्मद आरिफ, सीडीओ इंद्रदेव द्विवेदी, डीडीओ एके सिंह चंद्रौल, एएमए जीके सिंह, डीडी कृषि एके सिंह, सीवीओ डॉ. वीके मलिक, डीएफओ आदर्श कुमार, बीएसए अंबरीश यादव सहित सभी जिला पंचायत सदस्य एवं विभागीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed