फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   jila panchayat chunav

जिला पंचायत सदस्य की संभावित प्रत्याशी पर हमला

Sat, 20 Mar 2021 12:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
jila panchayat chunav
पूरनपुर। असम हाईवे पर जिला पंचायत सदस्य पद की संभावित महिला प्रत्याशी पर किसी ने पीछे से फायर झोंक दिया। महिला का कहना है कि उनके सिर में गोली लगी है। सीएचसी के डॉक्टर का कहना है कि चोट किससे लगी यह स्पष्ट नहीं है। हालांकि सीएचसी से घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पूरनपुर के मोहल्ला गनेशगंज निवासी किरन लता रस्तोगी (48) पत्नी दिनेश रस्तोगी जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने तैयारी कर रहीं है। शुक्रवार को वह अपने बेटे सोनू के साथ क्षेत्र में प्रचार करने के बाद करीब शाम साढ़े सात बजे अपने घर लौट रहीं थीं। तभी असम हाईवे स्थित मोहनपुरा चौराहा के पास उनके बेटे सोनू ने पेट्रोल डलवाने के लिए कार हाईवे किनारे खड़ी कर दी। वह तेल भरवाने के लिए गाड़ी से उतरकर रुपये मांगने लगे। जबकि किरनलता कार में बैठी थीं। उन्होंने बताया कि इसी दौरान कार के पीछे से उन पर किसी ने फायर कर दिया। गोली उनके सिर में लगी। फायर की आवाज सुनकर सोनू ने देखा तो उनके सिर से खून निकल रहा था। वह तुरंत उन्हें सीएचसी ले गए। सीएचसी के डॉक्टरों का कहना है कि किरन के सिर में लगी चोट गोली की है या किसी अन्य तरह से लगी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। हालांकि किरनलता सीएचसी में बार-बार गोली लगने की बात कह रहीं हैं। इस पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि गोली लगने की सूचना मिली है। घटनास्थल का मुआयना करने के बाद पीड़ित से जानकारी की जा रही है। हालांकि इस संबंध में पीड़ित और उसके परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला को इलाज के लिए लाया गया था। सिर में चोट लगी थी। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हालांकि उपचार के दौरान गोली लगने की बात स्पष्ट नहीं हो सकी है। - डॉ. कमाल सफदार सीएचसी पूरनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed