फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   jila panchayat chunav

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए ओबीसी सीट हुई आरक्षित

Fri, 12 Feb 2021 11:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
jila panchayat chunav
पीलीभीत। कई दिनों के इंतजार के बाद आखिरकार जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण शासन स्तर से जारी कर दिया गया। जिले में अन्य पिछड़ा वर्ग सीट (ओबीसी) के लिए आरक्षित की गई है। पिछले चुनाव में यह सीट एससी महिला को आरक्षित थी। अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित होने के बाद राजनीतिक अमले में हलचल बढ़ गई है।
विज्ञापन

वैसे तो चुनाव को लेकर संभावित प्रत्याशी कई माह से जनसंपर्क में जुटे हुए हैं। मगर अभी तक चुनाव को लेकर आरक्षण की अधिसूचना जारी नहीं हुई थी। ऐसे में चुनाव का रुख तय नहीं हो पा रहा था। सभी राजनीतिक दल तैयारियों में जुटे हुए थे। इसी हलचल के बीच शुक्रवार को शासन ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर पूरे प्रदेश में आरक्षण लागू कर दिया। पीलीभीत की सीट अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए घोषित की गई है। अभी तक यह सीट लगातार दो बार महिला के लिए आरक्षित थी। पिछले चुनाव में महिला के साथ ही एसी को आरक्षित था। उससे पहले बैकवर्ड (बीसी) महिला को आरक्षित किया था। 2010 में बैकवर्ड महिला के लिए आरक्षित सीट पर सपा के कद्दावर नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री की पुत्री रुकैय्या आरिफ अध्यक्ष बनीं थीं। 2015 में अनुसूचित जाति महिला की सीट आई। इसमें भी सपा नेता और पूर्व विधायक पीतमराम की पुत्रवधू आरती महेंद्र अध्यक्ष बनी थीं। लगातार दो बार महिला सीट होने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष महिलाएं रही। अब इस बार शासन ने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए सीट आरक्षित की है। हालांकि अध्यक्ष पद के लिए कौन दावेदार होगा। इसे लेकर भी अब राजनीतिक दल तैयारियों को गति देंगे।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत में जल्द ही होगा आरक्षण लागू
पीलीभीत। पंचायत चुनाव को लेकर शासन से जिले में आरक्षण अधिसूचना जारी कर दी है। हालांकि अभी जिला प्रशासन की ओर से ग्राम पंचायतों को आरक्षण लागू करने के लिए प्रक्रिया तेज चल रही है। डीपीआरओ प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि शासन से गाइड लाइन मिल चुकी है। पंचायत चुनाव को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण लखनऊ 16 और 17 फरवरी को है। इसके बाद एक दिवसीय प्रशिक्षण 18 फरवरी को जिले में होगा। बाद में प्रक्रिया को गति देते हुए ग्राम पंचायतों में आरक्षण लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव को लेकर सभी वार्डों में तैयारी चल रही है। आरक्षण लागू हो चुका है। प्रतिष्ठित और सामाजिक व्यक्ति को ही प्रत्याशी बनाएंगे। बैकवर्ड को वरीयता से भागीदारी देंगे।
- चंद्रशेखर आजाद, बसपा जिलाध्यक्ष
हमारी पार्टी जिला पंचायत का चुनाव लड़ेगी। पूर्व प्रधानमंत्री ने ही आरक्षण प्रक्रिया लागू की थी। सभी वार्डों से दमदारी के साथ चुनाव लड़कर जीता जाएगा। इसको लेकर तैयारी पूरी है।
- हरप्रीत सिंह चब्बा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष
हमारी चुनाव को लेकर तैयारी पूरी है। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्णय के आधार में आगे भी काम करते रहेंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष पद से लेकर सदस्य सब हमारी पार्टी के होंगे।

- जगदेव सिंह जग्गा, सपा जिलाध्यक्ष
चुनाव को लेकर हमारे कार्यकर्ता लगातार सक्रिय है। जिले को मिला आरक्षण बेहतर है। ओबीसी कोटे से हमारे में कई कार्यकर्ता बेहतर और सक्रिय है जो नेतृत्व की कमान संभाल सकते हैं।
- संजीव प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed