फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Jewelery worth one lakh, cash stolen from jeweler's shop in Newria

Pilibhit News: न्यूरिया में सराफ की दुकान से एक लाख के जेवर, नकदी चोरी

Tue, 08 Aug 2023 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 08 Aug 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Jewelery worth one lakh, cash stolen from jeweler's shop in Newria
न्यूरिया क्षेत्र में दुकान में चोरी की घटना की जानकारी देता दुकान स्वामी । संवाद
पीलीभीत। व्यापारी के घर दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना को लेकर मझोला में व्यापारियों का आक्रोश अभी थमा भी नहीं है कि रविवार रात चोरों ने न्यूरिया कस्बे में सराफ की दुकान से एक लाख के चेवर, नकदी चोरी कर लिए। पुलिस घटना को छिपाने का प्रयास करती रही।
विज्ञापन

कस्बा न्यूरिया क्षेत्र के गांव मानपुर निवासी दयाशंकर की बिथरा बस स्टैंड पर सराफे की दुकान है। रविवार रात चोरों ने नकब लगाकर दुकान से 20 हजार की नकदी और 80 हजार रुपये के जेवर चोरी कर लिए। दयाशंकर का कहना है कि रविवार शाम छह बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। सोमवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि चोरों ने दुकान की दीवार काटकर चोरी कर ली है। पुलिस ने तहरीर देने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

इससे पहले मझोला कस्बे में व्यापारी ब्रजेंद्र भटिया के घर से दिनदहाड़े चोरों ने लाखों के जेवर चोरी कर लिए थे। इसे लेकर व्यापारी खासे आक्रोश में हैं। रविवार को व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अफरोज जिलानी पदाधिकारियों के साथ मझोला पहुंचे और घटना को लेकर नाराजगी जाहिर की। मौके पर पहुंचे एसओ ने आश्वासन दिया कि जल्द चोरी का खुलासा करेंगे। सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत की जाएगी, लेकिन इसके कुछ घंटे बाद ही सराफ की दुकान में चोरी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
घटना को छिपाती रही थाना पुलिस
घटना को छिपाने के लिए थाना न्यूरिया पुलिस ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सराफ की दुकान की कटी दीवार की मरम्मत कराने लगी, ताकि घटना का किसी को पता न चले। इससे पूर्व भी कस्बे के मोहल्ला खब्बापुर निवासी मोहम्मद कमर के यहां से भी चोरों ने 80 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया था, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
--------------
------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed