{"_id":"39fedc06071f2077a2d9738b421adfb2","slug":"jesse-week-s-winner-participants-honored-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसी सप्ताह के विजेता प्रतिभागी हुए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेसी सप्ताह के विजेता प्रतिभागी हुए सम्मानित
Pilibhit
Updated Fri, 11 Sep 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेसीआई मिडटाउन के तत्वावधान में हुए जेसी सप्ताह के विजेता प्रतिभागियों को डीएम ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
शहर के एक बैंकट हॉल में बुधवार देर शाम हुए महान दिवस एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में डीएम मासूम अली सरवर ने जेसी सप्ताह के 97 विजेताओं को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए कहा कि जेसीआई एक आत्मनिर्भर संस्था है। जो अपने सदस्यों को डेवलपमेंट के साथ समाज व पर्यावरण को भी खासा महत्व देते हैं।
उन्होंने कहा कि खासकर बच्चों के लिए यह एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां उन्हें अपने हुनर को दिखाने का पूरा मौका मिलता है। प्रतिभागी भी अपने अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य जिले व देश का नाम रोशन करें। अध्यक्ष माणिक मित्तल ने पूरे वर्ष हुए कार्यक्रमों में बेहतर योगदान देने वाले सदस्यों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सप्ताह संयोजक ईश बंसल व शैशव ने सप्ताह की रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन
समापन पर सचिव अंकुर अग्रवाल ने सभी का आभार जताया। संचालन रचित अग्रवाल ने किया। इस मौके पर कार्यक्रम अनुज, लव अग्रवाल, सजल, सचिन, रचित, गौरव अग्रवाल, योगेश तनेजा, प्रतीक, अजय, नवनीत, मुकुल, गरिमा, रीना, हिमानी, शीतल, अमिता, शिल्पी आदि सदस्य व अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन