फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Jehanabad chairman's husband and former block chief declared land mafia

जहानाबाद चेयरमैन के पति और पूर्व ब्लॉक प्रमुख भू-माफिया घोषित

Sun, 15 Nov 2020 11:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
Jehanabad chairman's husband and former block chief declared land mafia

डाकघर की जमीन कब्जा करने के मामले में प्रशासन ने दोनों पर कसा शिकंजा
विज्ञापन

बीते दिनों 17 लोगों पर दर्ज की गई थी गैंगेस्टर एक्ट के तहत रिपोर्ट

पीलीभीत। डाकघर की बेशकीमती जमीन पर कब्जा करने के मामले में प्रशासन का सख्त रुख बरकरार है। इसी क्रम में नगर पंचायत जहानाबाद की चेयरमैन ममता गुप्ता के पति दुर्गाचरन गुप्ता उर्फ अन्ना और पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललौरीखेड़ा लोकेश गंगवार को भू-माफिया घोषित किया गया है। 15 दिन पहले ही इन दोनों समेत 17 लोगों पर गैंगेस्टर एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
शहर के बरेली गेट इलाके के पास सिटी डाकघर की साढ़े छह सौ गज जमीन कब्जा करने की कोशिश की गई थी। डाकघर के अफसरों की शिकायत पर पुलिस-प्रशासन हरकत में आया था और जमीन कब्जा मुक्त कराई। इस मामले में जहानाबाद चेयरमैन के पति, बेटे, पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत 17 आरोपी बनाए गए थे। इस बहुचर्चित मामले में कुछ पुलिसकर्मियों की कार्यशैली भी विवादित रही थी। जमीन पर साठगांठ कर कब्जा कराने के साथ ही अफसरों को गुमराह करने तक का आरोप लगा था। बीते कुछ महीनों से प्रशासन ने इस मामले में दोबारा सख्ती करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

10 जुलाई 2019 की रात हुई घटना में जेसीबी से चहारदीवारी ढहाने के साथ ही रातोंरात मलबा भी हटवा दिया गया था। इस मामले में एक बड़े प्रशासनिक अफसर के करीबी का भी नाम शामिल रहा था। 15 दिन पूर्व कोतवाली में सभी 17 आरोपियों पर गैंगेस्टर एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। डाकघर के अफसरों ने जमीन पर कब्जा लेकर चहारदीवारी भी बनवा दी है। दोबारा कब्जा न हो, इसके लिए गेट लगाकर ताला डाल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहानाबाद चेयरमैन के पति और पूर्व ब्लॉक प्रमुख को भू-माफिया घोषित किया गया है। भू-माफिया रजिस्ट्रर में दोनों का नाम दर्ज कर लिया है। दोनों की निगरानी भी कराई जा रही है। - हरीशवर्धन सिंह, इंस्पेक्टर जहानाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed