फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Jand Jnkadh will prevent flooding of Sharada

झांड झंकाड़ से रोकी जाएगी शारदा की बाढ़

Thu, 28 May 2015 11:17 PM IST
माधोटांडा/पीलीभीत।
माधोटांडा/पीलीभीत। Updated Thu, 28 May 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
Jand Jnkadh will prevent flooding of Sharada
बरसात के समय शारदा नदी के वेग को इस बार झांड झकाड़ रोकेंगे। बाढ़ खंड
विज्ञापन
द्वारा बाढ़ बचाव को कराए जा रहे कार्य को देखकर कुछ ऐसा ही लग रहा है। बजट न मिलने पर बाढ़ खंड ने पुराने क्षतिग्रस्त बल्लाकटर की एक दो लकड़ियां बदलवा कर उनमें झांड झकाड़ भरना शुरू किया है। बाढ़ बचाव को चल रहे इन कार्यों का अधिकारियों ने भी निरीक्षण किया।

बरसात से हर साल शारदा नदी की बाढ़ से भारी तबाही होती है। इस बार तबाही से बचाने के लिए बाढ़ खंड ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजे थे लेकिन स्वीकृति नहीं मिली। बजट न मिलने और बरसात का समय निकट आने से बाढ़ खंड के अभियंताओं ने बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं। अभियंताओं ने पिछले बरसात में क्षतिग्रस्त हुए स्पर, कटर और बल्ला कटकर की मरम्मत शुरू कराई है।

इसमें नौजल्हा नंबर दो में कट्टों में रेत भरकर लगाया जा रहा है वहीं लकड़ी के बने कटरों की टूटी लकड़ियों को बदलकर उनमें झांड झकाड़ डालकर भरा जा रहा है। जानकारों का कहना है कि विभागीय अधिकारी मरम्मत के नाम पर औपचारिकता निभा रहे हैं। उधर बृहस्पतिवार को अधीशासी अभियंता मिन्हाज अहमद ने टीम के साथ क्षेत्र में पहुंचकर बचाव कार्यों का निरीक्षण किया। उनके साथ सहायक अभियंता श्याम सिंह बघेल भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed