फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Janani Suraksha Yojana: Performance dropped in six blocks, number of deliveries increased by 850

जननी सुरक्षा योजना : छह ब्लॉकों में प्रदर्शन गिरा, प्रसव संख्या में 850 का इजाफा

Sat, 30 May 2026 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Janani Suraksha Yojana: Performance dropped in six blocks, number of deliveries increased by 850
पीलीभीत। जननी सुरक्षा योजना (जेएसवाई) के तहत सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में होने वाली डिलीवरी के आंकड़ों में इस बार जिले ने बढ़त दर्ज की है। वर्ष 2024-25 की तुलना में वर्ष 2025-26 में जिले में कुल 850 अधिक डिलीवरी हुईं।
विज्ञापन

हालांकि जिले के छह ब्लॉकों में डिलीवरी संख्या में गिरावट भी सामने आई है। सबसे ज्यादा कमी मरौरी ब्लॉक में दर्ज की गई, जबकि जिला महिला अस्पताल (डीडब्ल्यूएच) ने सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड बढ़ोतरी हासिल की। कम प्रसव केंद्रों को लेकर सीएमओ की ओर से चेतावनी जारी की निगरानी भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जिले में 12 सीएचसी, 32 पीएचसी के अलावा करीब 100 से अधिक उपस्वास्थ्य केंद्र है। गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने पर शासन स्तर से प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई योजनाएं भी चलाई जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग भी योजनाओं का लाभ देने के लिए प्रयासरत है। इसके लिए संस्थागत प्रसव पर भी जोर दिया जा रहा है। शुरुआत से ही आशा कार्यकर्ताओं के जरिए गर्भवती को सूचीबद्ध कर नौ माह तक स्वास्थ्य देखरेख के निर्देश दिए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी जेएसवाई डिलीवरी परफॉर्मेंस रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2024-25 में जिले में कुल 24,696 डिलीवरी हुई थीं, जो वर्ष 2025-26 में बढ़कर 25,546 पहुंच गईं। जिला महिला अस्पताल में डिलीवरी संख्या 4,247 से बढ़कर 5,806 हो गई।

यानी यहां 1,559 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बीसलपुर में 85 और शहरी क्षेत्र में एक अतिरिक्त डिलीवरी दर्ज हुई।
दूसरी ओर कई ब्लॉकों में पिछले वर्ष की अपेक्षा गिरावट चिंता का विषय बनी हुई है। मरौरी में 311, बरखेड़ा में 244 और ललौरीखेड़ा में 153 डिलीवरी कम हुईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed