{"_id":"68fa84eec8e35fd05b0c7b43","slug":"jamunia-outpost-police-accused-of-beating-a-youth-constable-reported-to-the-line-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-146533-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जमुनिया चौकी पुलिस पर युवक की पिटाई का आरोप, सिपाही लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जमुनिया चौकी पुलिस पर युवक की पिटाई का आरोप, सिपाही लाइन हाजिर
Fri, 24 Oct 2025 01:11 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 24 Oct 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। माधोटांडा थाना क्षेत्र के जमुनिया चौकी पर तैनात सिपाही पर युवक ने पिटाई करने का आरोप लगाया है। मामला अफसरों के संज्ञान में आया तो सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया। वहीं, पूरे मामले की जांच सीओ पूरनपुर प्रतीक दहिया को सौंपी गई है। माधोटांडा क्षेत्र के रानीगंज निवासी विजय नाम के युवक के परिवार की महिलाओं में बुधवार को किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद बढ़ने के बाद मामला जमुनिया चौकी तक पहुंच गया और दोनों पक्ष के लोग चौकी में जमा हो गए। इस दौरान सिपाही भूपेंद्र पर आरोप है कि उन्होंने विजय को थप्पड़ मार दिया। युवक ने आरोप लगाया कि सिपाही ने उनके साथ मारपीट की। युवक ने देर शाम थाने पहुंचकर थाना प्रभारी अशोक पाल से शिकायत की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए युवक का मेडिकल कराया। घटना की जानकारी एक जनप्रतिनिधि ने पुलिस के आला अधिकारियों को दी। इसके बाद आरोपी सिपाही को लाइन हाजिर किया गया और पूरे मामले की जांच क्षेत्राधिकारी पूरनपुर को सौंपी गई है।
थाना प्रभारी अशोक पाल ने बताया कि मामला संज्ञान में आने पर युवक का मेडिकल कराया गया है। अफसरों द्वारा सिपाही को लाइन हाजिर किया गया है। क्षेत्राधिकारी पूरनपुर मामले की जांच कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
थाना प्रभारी अशोक पाल ने बताया कि मामला संज्ञान में आने पर युवक का मेडिकल कराया गया है। अफसरों द्वारा सिपाही को लाइन हाजिर किया गया है। क्षेत्राधिकारी पूरनपुर मामले की जांच कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन