{"_id":"585c0fc64f1c1b6752e3a2a2","slug":"it-market-is-agog-with-rumors-of-raids","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटी के छापे की अफवाह से कारोबारियों में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटी के छापे की अफवाह से कारोबारियों में हड़कंप
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Thu, 22 Dec 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
शहर के एक उद्योगपति के यहां इनकम टैक्स के छाप की अफवाह से जिले में दिनभर हड़कंप मचा रहा। शहर के बाद देहात क्षेत्रों में भी इसको लेकर कारोबारी परेशान रहे। कारोबारी हकीकत जानने के लिए एक-दूसरे को फोन करते रहे। देर शाम मामला गलत निकलने पर कारोबारियों ने राहत की सांस ली। नोटबंदी के बाद से जिले के उद्योगपतियों व पूंजीपतियों पर इनकम टैक्स विभाग की सीधी निगाह के दावे किए जा रहे थे। पिछले दिनों एक चिकित्सक के घर हुई छापामारी के बाद अन्य स्थानों पर कार्रवाई की चर्चाएं तेज हो गई थी। इसी बीच बुधवार देर शाम शहर के एक उद्योगपति के यहां इनकम टैक्स व पुलिस की संयुक्त छापेमार की सूचना से हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में शहर के बाद इसकी चर्चाएं देहात क्षेत्र में तेज हो गईं। हर कोई इसकी सत्यता जानने में जुट गया। बड़े कारोबारियों में खलबली मच गई। एक दूसरे को फोन कर इसकी जानाकारी जुटाने के प्रयास करते रहे। अधिकारियों से भी फोन कर इसके बारे में पता किया जाने लगा। हालांकि बाद में पूरा मामला सिर्फ अफवाह साबित हुआ।
विज्ञापन