फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Is a symbol of sacrifice Bgwadwaj

त्याग और बलिदान का प्रतीक है भगवाध्वज

Fri, 14 Aug 2015 10:53 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Fri, 14 Aug 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
Is a symbol of sacrifice Bgwadwaj
भारतीय जनता पार्टी के पांचाल क्षेत्र के संगठन मंत्री भवानी सिंह ने कहा
विज्ञापन
कि भगवा ध्वज त्याग और बलिदान का प्रतीक है। आदि काल से सनातन धर्म में यही हमारी धर्म ध्वजा रही है और आज हम इसी को गुरु मानकर आगे बढ़ रहे है। वह शहर में आयोजित गुरुदक्षिणा कार्यक्रम में बोल रहे थे।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तत्वावधान में टनकपुर रोड स्थित पीलीभीत बारातघर में गुरुदक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में आरएसएस व भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। भगवा ध्वज को प्रमाण करने के बाद सभी कार्यकर्ताओं ने गुरु दक्षिणा अर्पित दी।
वक्ताओं ने देश की एकता और अखंडता को कायम रखने में आरएसएस के योगदान पर चर्चा की आज के परिप्रेक्ष्य में इसके महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में गौरव शर्मा, ओमेंद्र पाल सिंह, गौरव अवस्थी, राकेश सिंह, संजय सिंह गंगवार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। उधर माधोटांडा कस्बे के ठाकुरद्वारा मंदिर में हुए गुरुदक्षिणा कार्यक्रम में लेखराज भारती, प्रधान राजेश सिंह, नवीन सिंह, महेंद्रपाल, संतोष रस्तोगी, श्रीपाल सहित कई लोग मौजूद रहे।
00
अखंड भारत दिवस मनाया
पीलीभीत। राष्ट्रीय स्वयं सेवक की ओर से शहर के साहूकारा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में अखंड भारत दिवस मनाया गया। मुख्य वक्ता जिला कार्य प्रमुख रवि प्रताप सिंह ने कहा कि 14/15 अगस्त 1947 की रात भारत का जो विभाजन हुआ वह गलत है। भारत को पुन: अखंड बनाने की जरूरत है। भारत मां के जो अंग निजी स्वार्थों के कारण छिन्नभिन्न कर दिए गए थे उन्हें पुन: वापस जोडना है। कार्यक्रम में धर्मेद्र सिंह, निरंजन सिंह, संतोष, विजेंद्र सिंह कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed