फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Irregularities found

लोहिया गांव के निरीक्षण में मिली अनियमितताएं

Thu, 11 Jun 2015 11:48 PM IST
पूरनपुर/घुंघचाई।
पूरनपुर/घुंघचाई। Updated Thu, 11 Jun 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
डीएम ओएन सिंह ने समग्र गांव टांडा जितौरिया के विकास कार्यों का निरीक्षण किया और चौपाल लगाकर समस्याएं सुनीं। सीसी मार्ग में गुणवत्ता ठीक न मिलने पर जांच के आदेश दिए। साथ ही ड्रेस वितरण में शिकायत मिलने पर बीएसए की फटकार लगाई।
विज्ञापन


दोपहर बाद पहुंचे डीएम ने अधिकारियों के साथ गांव में घूमकर विकास कार्य देखे। इस दौरान उन्होंने प्राइमरी स्कूल तक की सड़क अधूरी और सीसी मार्ग की गुणवत्ता खराब मिली। जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए मार्ग पूरा कराने एवं सीसी मार्ग की जांच कराने के निर्देश दिए। एक लोहिया आवास मानक से कम जगह में बना मिला और गृहस्वामिनी ने प्रधान पर शासन से मिली आधी धनराशि लेने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


डीएम ने प्रधान से रिकवरी के आदेश दिए। इस दौरान एक व्यक्ति सड़क के एक ओर इंजन चलाकर दूसरी ओर के खेत में पानी भरते मिले। सड़क के ऊपर से पानी चलते मिलने पर डीएम ने किसान राजाराम के खिलाफ रिपोर्ट के आदेश दिए। चौपाल लगाकर समस्याएं सुनीं जिसमें 112 के सापेक्ष मात्र 88 लाभार्थियों को समाजवादी पेंशन मिलना बताया गया। गांव में विद्युतीकरण न होने पर उन्होंने जेई से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेई ने बताया कि गांव पहले शाहजहांपुर जनपद में था अब यहां विद्युतीकरण का काम चल रहा है। पोल लगाए जा रहे हैं जल्द घुंघचाई से सप्लाई दी जाएगी। निरीक्षण और चौपाल के दौरान सीडीओ इंद्रदेव द्विवेदी, डीसी मनरेगा डॉ. शिवाकांत द्विवेदी, पीडी आरबी भास्कर, सीवीओ डॉ. बिजेंद्र सिंह, बीएसए अंबरीष यादव, बीईओ सत्यदेव,  तहसीलदार दिग्विजय सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed