{"_id":"6a3d7ffaee80f73ba008c00e","slug":"investigation-conducted-into-allegations-of-extortion-at-the-mandi-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-162706-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मंडी में वसूली के आरोपोें की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मंडी में वसूली के आरोपोें की हुई जांच
विज्ञापन
मंडी पर लगे आरोपों की जांच करने पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट। स्त्रोत मंडी स्थल
सिटी मजिस्ट्रेट पहुंचे, शिकायतकर्ता की दुकान पर निकला अतिक्रमण, हटाने की चेतावनी
पीलीभीत। स्थानीय नवीन मंडी परिसर के सब्जी आढ़ती की ओर से लाइसेंस नवीनीकरण में लगाए गए अवैध वसूली के आरोपों की जांच करने बृहस्पतिवार को सिटी मजिस्ट्रेट नवीन मंडी परिसर पहुंचे।
नवीन मंडी के सब्जी व्यापारी शमसुद्दीन ने कुछ दिन पूर्व डीएम ज्ञानेंद्र सिंह को शिकायती पत्र देकर मंडी कर्मियों पर लाइसेंस नवीनीकरण में अवैध वसूली का आरोप लगाया। इस पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने मंडी सभापति के रूप में सिटी मजिस्ट्रेट को मामले की जांच के निर्देश दिए। बृहस्पतिवार को सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर मंडी सचिव प्रवीन अवस्थी के साथ नवीन मंडी परिसर पहुंचे। उन्होंने शिकायत करने वाले पक्ष की विस्तृत शिकायत सुनने के बाद आसपास के अन्य व्यापारियों के बयान भी लिए। वहीं, उन्होंने व्यापारी द्वारा दुकान पर किए गए अतिक्रमण को स्वयं हटाने के लिए दो दिन का समय दिया है। संवाद