फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   invalid construction

अतिक्रमण अभियान के दूसरे चरण में नहीं दिखी धार

Sat, 27 Jun 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Sat, 27 Jun 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
invalid construction
शासन के निर्देश पर अतिक्रमण हटाओ अभियान का दूसरा चरण शनिवार से चलना था जिसके लिए प्रशासन ने दो दिन पहले ही मुनादी करा दी थी। इसके चलते अधिकांश व्यापारियों ने दुकान के आगे नाली के ऊपर डाली गई स्लैब और पक्का अतिक्रमण स्वयं हटा लिया। शनिवार को सुबह सिटी मजिस्ट्रेट जेके शर्मा के नेतृत्व में नगरपालिका की टीम पुलिस के साथ कमल्ले चौराहा पहुंची। करीब 10.30 बजे काम शुरू हुआ। इस दौरा इक्का दुक्का अतिक्रमण मिलने पर उसे हटाया गया साथ ही मार्ग किनारे लगे टेलीफोन के निष्प्रोज्य खंभों को भी जेसीबी से उखड़वा दिया गया। अतिक्रमण अभियान ज्यों ज्यों रामस्वरूप पार्क की ओर बढ़ रहा था त्यों त्यों लोगों की उत्सुकता बढ़ रही थी और लोग रामस्वरूप पार्क की सफाई देखने को जमा हो रहे थे। लेकिन यहां तक पहुंचने के साथ ही अधिकांश अधिकारी इधर उधर हो गए और पालिका की टीम केवल जेपी रोड की दुकानों के आगे से सामान हटाती हुई आगे निकल गई। कुछ देर बाद अधिकारी पुन: अभियान में दिखने लगे। प्रशासन की इस कार्रवाई से कई लोगों में नारजगी दिखी और जानबूझ कर कार्रवाई न करने का आरोप भी मौजूद लोगों ने लगाया। शाम को बरेली गेट पहुंचकर अभियान को रोक दिया गया। अब रविवार को बरेली गेट से अतिक्रमण हटवाया जाएगा।
विज्ञापन


दूसरे चरण में जेपी रोड से अतिक्रमण हटाया जाना है। इस पर कार्रवाई चल रही है। रामस्वरूप पार्क मुख्य मार्ग से हटकर है। इसपर अलग से अभियान चलाकर सफाई कराई जाएगी। शहर में कहीं भी अतिक्रमण होगा उसे छोड़ा नहीं जाएगा। -जेके शर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed