फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Inter's also Bisalpur Students looking to dominate

इंटर में भी बीसलपुर के  छात्रों का रहा दबदबा

Sun, 15 May 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sun, 15 May 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
Inter's also Bisalpur Students looking to dominate
परीक्षाफल - फोटो : pilibhit, beureu
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले का परीक्षा परिणाम 90.2 प्रतिशत रहा। जिले की टॉपटेन सूची में जगह बनाने वाले 16 विद्यार्थियों में इस बार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बीसलपुर के नौ छात्रों ने जगह पाई। वहीं सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पूरनपुर की छात्रा अंजलि शर्मा ने 96 फीसदी अंक पाकर जिला टॉप करने का गौरव हासिल किया, जबकि सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज बीसलपुर के ही छात्र धर्मेंद्र गंगवार ने 94.2 प्रतिशत व इसी कॉलेज के गौरव गंगवार ने 93.6 अंक प्राप्त कर जिले में क्रमश: दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। 
विज्ञापन

रविवार घोषित हुए यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में जिले में इस बार विद्या भारती के विद्यालयों के विद्यार्थियों का दबदबा रहा। टॉपटेन सूची में इस बार 16 विद्यार्थियों ने जगह बनाई। लड़के इस बार भी लड़कियों पर भारी पड़े। 12वीं की परीक्षा में कुल पंजीकृत विद्यार्थी 25384 थे। इसमें 23297 ने परीक्षा दी थी। जिसमें 2265 विद्यार्थी अनुत्तीर्ण रहे। टॉपटेन सूची में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बीसलपुर के नौ, चिरौंजीलाल वीरेंद्रपाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पीलीभीत के दो, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पूरनपुर, सरदार बल्लभभाई पटेल इंटर कॉलेज अमृताखास, चौधरी उमराव सिंह सरस्वती विद्या मंदिर कॉलेज मझोला, अंगूरी देवी सरस्वती विद्या मंदिर के एक-एक विद्यार्थी ने जगह पाई। दोपहर करीब एक बजे घोषित परीक्षाफल की जानकारी होते ही कॉलेजों में जश्न शुरू हो गया। विद्यार्थियों व शिक्षकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी, वहीं उन्होंने गुरुजनों के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया। कॉलेजों में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों के घरों पर बधाई देने का वालों का देर शाम तक तांता लगा रहा। साइबर कैफों पर परीक्षा परिणाम जानने को भीड़ लगी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed