{"_id":"62542e4a890784852ee63beac1f3e7da","slug":"insurance-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाक आउट कर बीमा कर्मियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाक आउट कर बीमा कर्मियों ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Tue, 24 Feb 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
बीमा कर्मचारी संध के तत्वावधान में सोमवार को एलआईसी कार्यालय गेट पर वाक आउट कर एकत्र हुए कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग पूरी न होने आदि के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने बताया कि एलआईसी प्रबंधन को चार प्रतिशत वेतन वृद्धि का बगैर किसी शर्त के वेतन वृद्धि का प्रस्ताव रखा गया था। जिसे मंजूर नहीं किया गया। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने बीमा कानून संशोधन विधयेक 2008 को वापस लेने, भारतीय जीवन बीमा निगम में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी की नई भर्तियां शीघ्र करने, वेतन में बगैर शर्त के वृद्धि करने, जन तांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने, श्रम कानूनों में प्रस्तावित परिवर्तन वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में युवराज आजाद, मोहन स्वरूप वर्मा, दीपक मेहरा, अशोक, सुरेश चंद्र, डालचंद, अमर, मोहम्मद फईम, रमेश चंद्र, हरीश गोस्वामी, प्रवेश सिंह राना आदि थे।
विज्ञापन