फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Instructor accused of beating children, BEO starts investigation

Pilibhit News: अनुदेशक पर बच्चों को पीटने का आरोप, बीईओ ने शुरू की जांच

Sun, 22 Dec 2024 01:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 22 Dec 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Instructor accused of beating children, BEO starts investigation
बरखेड़ा। बरखेड़ा के जूनियर हाईस्कूल जिरौनिया में तैनात अनुदेशक पर बच्चों को बेवजह पीटने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि अनुदेशक की पिटाई से कई बच्चों को चोट भी आई है। बीईओ ने मामले की जानकारी प्रधानाचार्य से मांगी है।
विज्ञापन

जूनियर हाईस्कूल जिरौनिया के बच्चों और अभिभावकों ने बताया कि शुक्रवार को किसी ने लंच की घंटी सुबह 11:30 बजे ही बजा दी, जबकि समय 12 बजे का है। बच्चे इंटरवल समझकर खड़े हो गए। इससे नाराज होकर महिला अनुदेशक ने बच्चों को पीटना शुरू कर दिया। बैंडमिंटन से भी बच्चों को पीटा। बच्चों को पीटने के मामला शनिवार को तूल पकड़ गया। शिकायत बीईओ तक पहुंची। जिरोनिया चौकी इंचार्ज अमित कुमार से भी शिकायत की गई। चौकी इंचार्ज ने स्कूल पहुंचकर जानकारी ली। मामले में अनुदेशक नीतू ने बच्चों की पिटाई करने से इंकार किया। कहा कि बच्चे बाउंड्री कूद कर जा रहे थे, इसी में चोटिल हुए। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी अमूल कुमार ने बताया कि जानकारी होने पर स्कूल से रिपोर्ट मांगी है। उच्च अधिकारियों निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed