{"_id":"6865776d709bf3a5be009e1f","slug":"instructions-to-resolve-the-problem-by-july-5-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-138957-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पांच जुलाई तक समस्या के निस्तारण करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पांच जुलाई तक समस्या के निस्तारण करने के निर्देश
Wed, 02 Jul 2025 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 02 Jul 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
बीसलपुर। पॉक्सो एक्ट के मामले में दर्ज मुकदमे में कार्रवाई न होने के मामले में सीएम को भेजे शिकायती पत्र में निर्देश जारी किए गए हैं।
कोतवाली क्षेत्र के गांव जोगीठेर की एक विवाहिता ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पिछले दिनों शिकायती पत्र भेजा था। इसमें कहा था कि उन्होंने पिछले माह बीसलपुर कोतवाली में पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कोतवाली पुलिस ने अब तक इस मामले की विवेचना शुरू नहीं की है। महिला ने विवेचना किसी अन्य थाने की पुलिस से करवाने की मांग की थी। मुख्यमंत्री कार्यालय के विशेष कार्य अधिकारी एनकेएस चौहान ने एसपी अभिषेक यादव को शिकायत कर्ता की समस्या का निस्तारण पांच जुलाई तक कराने के निर्देश दिए हैं। विशेष कार्य अधिकारी ने अपने द्वारा दिए गए निर्देश की लिखित सूचना शिकायतकर्ता को भी दी है। संवाद