{"_id":"5968fe324f1c1bdf188b47c7","slug":"instructions-for-making-cutters-till-ground-level","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के लेवल तक कटर बनाने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के लेवल तक कटर बनाने का निर्देश
Fri, 14 Jul 2017 10:55 PM IST
माधोटांडा (पीलीभीत)।
माधोटांडा (पीलीभीत)।
Updated Fri, 14 Jul 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
जमीन के लेवल तक कटर बनाने का निर्देश
- फोटो : जमीन के लेवल तक कटर बनाने का निर्देश
Link Copied
सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता भूपेंद्र सिंह ने रमनगरा बुझिया में कराए जा रहे बाढ़ नियंत्रण कार्योें का जायजा लिया। यहां उन्होंने बाढ़ खंड द्वारा बनवाए जा रहे कटर का निरीक्षण करने के साथ कटर को जमीन के लेवल तक बनाने के निर्देश दिए। लखनऊ से आए प्रमुख अभियंता शुक्रवार को अधीक्षण अभियंता एके सिंह के साथ रमनगरा बुझिया पहुंचे। यहां उन्होंने बाढ़ खंड द्वारा भूकटान रोकने को बनाए जा रहे कटर निर्माण का निरीक्षण किया। अभियंताओं ने बताया कि यहां 34 कटर बनाए जाने हैं। जिसमें तीन कटर का निर्माण शुरू कराया गया है। इस पर प्रमुख अभियंता ने कटर निर्माण जमीन के लेवल तक करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता शैलेष कुमार से पुरानी बाढ़ नियंत्रण योजनाओं की भी जानकारी हासिल की। उन्होंने अभियंताओं को बाढ़ नियंत्रण कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ करने की हिदायत दी। कहा कि यदि बाढ़ नियंत्रण कार्य पूरी गुणवत्ता से होंगे तो कटान की संभावना भी न के बराबर रहेगी। निरीक्षण के दौरान कई अन्य अभियंता भी मौजूद रहे। मालूम हो कि गत वर्ष शारदा नदी ने रमनगरा बुझिया क्षेत्र में भारी तबाही मचाई थी। उस दौरान बरसात बाद बाढ़ नियंत्रण कार्य करने की बात कही गई, लेकिन पूरा साल बीतने के बाद भी बचाव कार्य नहीं कराए गए। इधर, बाढ़ खंड ने बरसात की दस्तक के साथ ही शारदा नदी पर 34 कटर बनाने का निर्णय लिया है। इधर हौच पौच में हो रहे कार्य को लेकर बाढ़ पीड़ितों में खासा रोष देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।