फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Inspector and six policemen suspended for negligence in duty

Pilibhit News: कार्य में लापरवाही बरतने पर दरोगा और छह पुलिसकर्मी निलंबित

Tue, 11 Jun 2024 03:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Inspector and six policemen suspended for negligence in duty
पीलीभीत। लोकसभा चुनाव निपटने के बाद एसपी ने कार्य में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। अवकाश पर जाने के बाद गैरहाजिर होने पर एसपी ने एक उपनिरीक्षक के अलावा तीन मुख्य आरक्षियों और तीन आरक्षियों को निलंबित कर दिया है। सभी को पुलिस लाइन से अटैच किया गया है। इसके अलावा सीओ के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस अधीक्षक की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक दिनेश कुमार, मुख्य आरक्षी शाहनवाज अख्तर, जय प्रकाश व रजनीश तथा आरक्षी शुभम कुमार, विकास कुमार एवं विकास कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। उक्त सभी पुलिसकर्मी अवकाश पर गए थे लेकिन सीमा समाप्त होने के बाद भी नहीं लौटे। जिस कारण उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

-----
सीओ सदर का बीसलपुर भेजा
एसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि सीओ सदर डॉ. प्रतीक दाहिया को सीओ बीसलपुर की जिम्मेदारी दी गई है। बीसलपुर के क्षेत्राधिकारी विशाल चौधरी को सीओ अपराध, कार्यालय, यातायात के पद पर भेजा गया है। क्षेत्राधिकारी लाइन, कार्यालय अपराध व यातायात पद पर तैनात विधिभूषण मौर्य को सीओ सदर की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed