{"_id":"6aea29c1144997269200a3bb","slug":"inspector-accused-of-rudeness-womans-video-goes-viral-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-172587-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: इंस्पेक्टर पर अभद्रता का आरोप, महिला का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: इंस्पेक्टर पर अभद्रता का आरोप, महिला का वीडियो वायरल
Wed, 04 Nov 2026 12:06 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 04 Nov 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। थाना न्यूरिया क्षेत्र के गांव ढकिया हुलकरी निवासी हरजीत कौर ने सेहरामऊ इंस्पेक्टर पर अभद्रता करने और मोबाइल कब्जे में लेने का आरोप लगाया है। मंगलवार को महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
महिला के मुताबिक, पति से चल रहे विवाद में कोर्ट ने उसे एक लाख रुपये और रहने के लिए घर दिलाने का आदेश दिया है। आरोप है कि एक नवंबर को सेहरामऊ इंस्पेक्टर ने फोन कर उसके पति को थाने लाने की जानकारी दी। साथ ही रुपये भेजने के लिए बैंक खाते का नंबर मांगा। इस पर उसने स्कैनर भेज दिया, लेकिन खाते में रुपये नहीं आए।
आरोप है कि थाने पहुंचने पर इंस्पेक्टर ने उसके साथ अभद्रता की और मोबाइल कब्जे में ले लिया। उसे किसी से फोन पर बात भी नहीं करने दी गई। बाद में रात करीब तीन बजे उसे पूरनपुर छुड़वाया गया। वहीं, सेहरामऊ इंस्पेक्टर मुकेश शुक्ला ने बताया कि कोर्ट के आदेश का पालन कराने के लिए पति-पत्नी दोनों को थाने बुलाया गया था। आदेश को लेकर दोनों सहमत नहीं हुए। महिला ने हंगामा किया था। उसे घर जाने के लिए पूरनपुर तक छुड़वाया गया था।
विज्ञापन
सीओ विधि भूषण मौर्य ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद