{"_id":"6af4b5773ddff52e7d0e4ba8","slug":"chhath-ghats-were-not-constructed-in-the-five-villages-of-shardapar-pilibhit-news-c-121-1-bdn1036-173071-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: शारदापार के पांच गांवों मेंं नहीं बने छठ के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: शारदापार के पांच गांवों मेंं नहीं बने छठ के घाट
Thu, 12 Nov 2026 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 12 Nov 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। शारदा नदी पार के पांच गांव में छठ पूजा घाट नहीं बन सके। गांव राणाप्रताप नगर में अधूरा छठ घाट होने से छठ पूजा करने वालों में नाराजगी है। जबकि चार गांव में जिला पंचायत से घाटों का निर्माण कराया गया था।
तहसील क्षेत्र के शारदा नदी पार के गांवों में पूर्वाचंल से आकर तमाम लोग सालों पहले बसे थे। अधिकांश गांवों में छठ पूजा होती है। मगर गांव श्रीनगर, गांधीनगर, रामनगर, शांतीनगर, अशोक नगर में छठ घाट न होने से श्रद्धालुओं को पूजा करने में असुविधा होती है। मंजीत सिंह ने बताया कि शासन स्तर पर पैरवी कर जिला पंचायत से गांव शास्त्रीनगर, सिद्धनगर, भरतपुर, गौतमनगर, राणा प्रताप नगर मेंं छठ घाट निर्माण को स्वीकृत दिलाई। ठेकेदार की लापरवाही से राणाप्रताप नगर में छठ घाट का निर्माण पूरा नहीं हो सका। उन्होंने बताया कि गांव श्रीनगर, गांधीनगर, रामनगर, शांतीनगर, अशोकनगर में घाटों का निर्माण प्रस्तावित है। संवाद