{"_id":"687000e1851d945c4304e54b","slug":"inspection-of-two-villages-found-drinking-water-supply-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-139470-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दो गांवों का निरीक्षण, होती मिली पेयजल आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दो गांवों का निरीक्षण, होती मिली पेयजल आपूर्ति
विज्ञापन
बीसलपुर। लखनऊ से आए जल निगम के नोडल अधिकारी सेवालाल ने बृहस्पतिवार को दो गांवों का निरीक्षण किया। दोनों ही गांवों में पेयजल आपूर्ति हो रही थी।
बृहस्पतिवार को नोडल अधिकारी ने गांव बमरोली और टेढ़ा श्रीराम में जल निगम की ओर से कराई जा रही पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का हाल जाना। अभिलेखों के अनुसार बमरौली में दो वर्षों से और टेढ़ा श्रीराम में डेढ़ वर्ष से जलापूर्ति हो रही थी। उन्होंने ग्रामीणों से जानकारी ली तो नियमित रूप से आपूर्ति होने की बात सामने आई।
निरीक्षण के दौरान जल निगम के अधिशासी अभियंता मनीष गंगवार, सहायक अभियंता मनोज कुमार, अवर अभियंता सर्वेश बाबू और कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर रमेश पोपटी मौजूद रहे। संवाद