{"_id":"65f3709cbcdd7ada940cdc94","slug":"inspection-of-pilibhit-shahgarh-railway-section-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-113412-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पीलीभीत- शाहगढ़ रेलखंड का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पीलीभीत- शाहगढ़ रेलखंड का निरीक्षण
विज्ञापन
पीलीभीत/ पूरनपुर। पीलीभीत-शाहगढ़ के बीच रेलखंड पर चल रहे कार्यों का बृहस्पतिवार को आरवीएनएल के महाप्रबंधक शिव प्रताप सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने शेष कार्य को जल्द पूरा करने को कहा। साथ ही पूरनपुर रेलवे स्टेशन पर बनाए जा रहे आवास भी देखे।
मैलानी से शाहगढ़ के बीच ट्रेनों का संचालन शुरू होने के बाद शाहगढ़ से पीलीभीत के बीच रेल खंड पर चल रहे काम को तेजी से पूरा किया जा रहा है, ताकि इसी माह ट्रेनों का संचालन शुरू किया जा सके।
संचालन को लेकर सीआरएस की तैयारी भी चल रही है। इसके लिए पत्रावली भेजी गई है। बृहस्पतिवार को आरवीएनएल के महाप्रबंधक शिव प्रताप सिंह यादव ने यहां पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण पीलीभीत स्टेशन से शुरू किया गया। पीलीभीत के सड़ा पुल, माला स्टेशन व माला - संदेई के बीच जंगल में आने वाला ट्रैक, संडई हाल्ट, शाहगढ़ स्टेशन का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
इसके बाद पूरनपुर में बन रहे स्टाफ क्वार्टरों को देखा। कार्यों को तीव्र गति से करने के निर्देश दिए। सेक्शन प्रभारी कृष्ण मोहन विश्वकर्मा ने कार्यों के बारे में जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान आरवीएनएल के मधुर गोयल, शशांक यादव, सर्वेश यादव, आरडी यादव एवं कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर अजय कुमार यादव, अनुज कुमार, होशियार खान मौजूद रहे।