फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Inspection of electrified railway track from Kurraiya Halt to Shahgarh on 15th.

Pilibhit News: कुर्रैया हाल्ट से शाहगढ़ तक विद्युतीकृत रेलवे ट्रैक का निरीक्षण 15 को

Tue, 12 Sep 2023 11:44 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 12 Sep 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Inspection of electrified railway track from Kurraiya Halt to Shahgarh on 15th.
पूरनपुर। कुर्रैया हाल्ट से शाहगढ़ तक विद्युतीकृत रेलवे ट्रैक के निरीक्षण की तिथि तय हो गई है। प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर 15 सितंबर को कुर्रैया से शाहगढ़ तक निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण में सब कुछ ठीक होने पर मैलानी से शाहगढ़ तक पूरी तरह ट्रैक तैयार हो जाएगा। रेलवे अधिकारी मैलानी से शाहगढ़ तक ट्रेनें शीघ्र चलने की उम्मीद जता रहे हैं। मैलानी से शाहगढ़ तक आमान परिवर्तन और कुर्रैया हाल्ट से दुधियाखुर्द के बीच रेलवे ट्रैक के विद्युतीकरण का काम पहले ही पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

मैलानी से पीलीभीत तक आमान परिवर्तन को लेकर ट्रेनों का संचालन एक जून 20180 को बंद किया गया था। मैलानी से शहागढ़ तक रेलवे ट्रैक तैयार होने के बाद दिसंबर 2021 में संरक्षा आयुक्त मोहम्मद लतीफ ने निरीक्षण किया था। सीआरएस निरीक्षण में मैलानी से शाहगढ़ तक रेलवे ट्रैक ट्रेनों के संचालन के लिए फिट पाया गया था।
विज्ञापन

मैलानी से कुर्रैया हाल्ट तक कराए गए विद्युतीकरण का भी निरीक्षण प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर कर चुके है। कुर्रैया हाल्ट और दुधियाखुर्द स्टेशन के बीच वन विभाग की आपत्ति पर करीब 1400 मीटर हिस्से में विद्युतीकरण का काम एक साल तक रुका रहा। वन विभाग से एनओसी मिलने पर कुर्रैया हाल्ट और दुधियाखुर्द के बीच भी विद्युतीकरण का काम पूरा करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैलानी पीलीभीत रेल विद्युतीकरण परियोजना के सेक्शन प्रभारी कृष्ण मोहन विश्वकर्मा ने बताया कि कराए गए कुर्रैया हाल्ट से शाहगढ़ तक कराए गए विद्युतीकरण का निरीक्षण 15 सितंबर को प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर गोरखपुर करेंगे। निरीक्षण की तिथि तय हो गई है। निरीक्षण में सब कुछ ठीक मिलने पर मैलानी से शाहगढ़ तक रेलवे ट्रैक पूरी तरह तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed