फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   inspection

आकस्मिक निरीक्षण में घटतौली पकड़ी

Fri, 12 Dec 2014 12:43 AM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Fri, 12 Dec 2014 12:43 AM IST
विज्ञापन
inspection
जिले में 44 अधिकारियों ने एक साथ चेकिंग की तो कई क्रय केंद्रों पर घटतौली होती मिली।
विज्ञापन

गन्ने का सीजन शुरू होते ही क्रय केेंद्रों पर किसानों से घटतौली का खेल शुरू हो जाता है। दो दिन पूर्व डीएम ने स्वयं भिकारीपुर क्षेत्र में निरीक्षण कर डडिया क्रय केंद्र पर छह प्रतिशत की घटतौली पकड़ी थी। इस पर उन्होंने जिले के 44 अधिकारियों की ड्यूटी लगाकर गन्ना क्रय केंद्रों की जांच के निर्देश दिए थे। इस पर बृहस्पतिवार को सीडीओ, पीडी, एसडीएम, बीडीओ, जिला कृषि अधिकारी, एएमए सहित तमाम अधिकारियों ने जनपद में स्थापित सभी गन्ना केंद्रों का निरीक्षण किया।
इस दौरान कई केंद्रों पर घटतौली होती पाई गई। इसमें बीडीओ मरौरी देवेंद्र कुमार को बिठौरा ए, बी, भमौरी ए, बी व गुप्ता कॉलोनी में प्रति ट्राली (लगभग 50 क्विंटल) पर चार से पांच किलो की कमी पाई गई। वहीं जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्रा को बरखेड़ा मिल गेट के सेंटर ठीक मिले, जबकि पौटा व करोड़ में घटतौली मिली। डीएम ने बताया कांटों की जांच के साथ किसानों से एसएमएस मिलने की जानकारी भी ली गई है।
विज्ञापन

पूरनपुर। एसडीएम संजय कुमार ने पांच गन्ना क्रय केंद्रों की जांच की। उन्होंने बताया कि कनपारा, घुंघचाई और केशोपुर के गन्ना सेंटर पर कर्मचारी नहीं मिले। कालाबोझ-बी केंद्र पर सात प्रतिशत की घटतौली पकड़ी गई। घटतौली करने के आरोपी केंद्र प्रभारी कामता प्रसाद के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति जीएम से की गई। कालाबोझ-ए और कनपारा गन्ना क्रय केंद्र पर कांटे सही पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed