{"_id":"f5486c379f988f762755e50f65916f01","slug":"inspection-hindi-news-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदी की मौत की होगी न्यायिक जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदी की मौत की होगी न्यायिक जांच
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Thu, 07 May 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सुनगढ़ी के मोहल्ला थान सिंह निवासी राजीव उर्फ टिंकू कुकर्म व पाक्सो एक्ट के मामले में जिला जेल में बंद था। मंगलवार की सुबह जेल में उसकी संदिग्धहालात में मौत हो गई थी। बंदी के घर वालों का आरोप था कि पैसे की मांग पूरी न होने पर जेल प्रशासन उसके साथ मारपीट करता था। जेल प्रशासन की पिटाई से ही राजीव की मौत हो हुई है। बुधवार को मृतक के भाई प्रकाश ने शहर कोतवाली में जेल अधीक्षक, जेलर और शव का पोस्टमार्टम करने वाले पैनल के एक डॉक्टर के खिलाफ तहरीर दी थी। उधर पुलिस ने इस मामले की अभी जांच शुरू नहीं की है। जेलर महेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने सीजेएम को बंदी की मौत मामले की न्यायिक जांच के लिए पत्र लिखा है। संभावना जताते हुए कहा कि दो-चार दिनों में मामले की न्यायिक जांच शुरू हो जाएगी। एसपी जेके शाही ने बताया कि मामले की न्यायिक जांच होगी। ऐसे में पुलिस की जांच का कोई मतलब नहीं है। न्यायिक जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन