{"_id":"2b527858ba74e6d9efca5e4e9bb37934","slug":"inspection-hindi-news-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल व सफाईकर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल व सफाईकर्मी निलंबित
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Tue, 28 Apr 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को डीएम अमरिया ब्लाक के गांव कैमोर पहुंचे। यहां उन्होंने नाली, सीसी रोड, इंदिरा आवास, शौचालय, साफ सफाई का निरीक्षण किया। गांव में गंदगी मिलने पर सफाई कर्मचारी पूरनलाल को सस्पेंड कर दिया। यहां उन्होंने ड्रेस वितरण की जांच कराने, श्मशान भूमि के तालाब पर सफाई कराने के निर्देश दिए। यहां उन्होंने किसानों को फसल नुकसान पर राहत के चेक वितरित किए। यहां एक इंडिया मार्का में पाइप जोड़कर ग्रामीण हरेंद्र ने घर में नल लगा रखा था। इस पर उन्होंने इसकी जांच के आदेश दिए। साथ ही वहां मौजूद एसओ अमरिया शमशाद अहमद को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम बरादुनवा गांव पहुंचे। यहां भी विकास कार्यों का निरीक्षण किया। किसानों ने डीएम से फसल के नुकसान का सर्वे न होने की शिकायत की। इस पर उन्होंने लेखपाल को सस्पेंड कर दिया। डीएम ने ग्रामीणों से सफाई रखने और बच्चों को पढ़ाने की अपील की।
सीडीओ ने किया गौहनिया व अंडाह का निरीक्षण
बिलसंडा। सीडीओ इन्द्रदेव द्विवेदी ने समग्र गांव गौहनियां और अंडाह के विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधूरे मिले शौचालयों पर नाराजगी व्यक्त की और एडीओ पंचायत रूपलाल को इन्हें पूर्ण कराने निर्देश दिया। सीडीओ ने सभी सभी समग्र गांवों में साफ सफाई कराने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सीसी रोड और लोहिया आवास भी देखे।