फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Innovations used in classroom teaching were presented at the fair

Pilibhit News: मेले में कक्षा शिक्षण में प्रयोग किए जाने वाले नवाचारों को किया प्रस्तुत

Wed, 04 Sep 2024 02:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Innovations used in classroom teaching were presented at the fair
बीसलपुर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में नवाचार मेलेमें  शिक्षकों ने सजाए स्टाल।स्रोत:प्रा
बीसलपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में मंगलवार को जनपद स्तरीय नवाचार मेले का आयोजन किया गया। मेले में जनपद के परिषदीय प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक- शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक- शिक्षिकाओं की ओर से कक्षा शिक्षण में प्रयोग किए जाने वाले नवाचारों को प्रस्तुत किया गया ,जिसमें सक्रिय ज्वालामुखी, मिनी स्प्रे पंप, टॉय फॉर ट्रैश, रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, सोलर सेटेलाइट सिस्टम, सामुदायिक सहभागिता, उत्तर प्रदेश का पिटारा, शरीर के आंतरिक अंग तथा भाषा व गणित विषय पढ़ाने में विभिन्न प्रकार के टीएलएम प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन

नवाचार मेले में प्राथमिक स्तर पर प्राथमिक विद्यालय सड़ा गौटिया मरौरी की शिक्षिका सरिता ने प्रथम, कंपोजिट विद्यालय पिपरिया मंडन बरखेड़ा के शिक्षक उमेश गिरि गोस्वामी ने द्वितीय तथा प्राथमिक विद्यालय नौगवां संतोष बिलसंडा के शिक्षक अनुज कुमार शर्मा व प्राथमिक विद्यालय बाकरगंज अमरिया की शिक्षिका मनीषा रानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक स्तर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगरसा ललौरीखेड़ा की शिक्षिका रचना ने प्रथम, पीएमश्री विद्यालय पूरनपुर की शिक्षिका पूनम रावत व उच्च प्राथमिक विद्यालय बाकरगंज अमरिया की शिक्षिका अर्चना ने द्वितीय तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय घूमचईया बिलसंडा के शिक्षक मनोज कुमार व कंपोजिट विद्यालय करनपुर, बीसलपुर की शिक्षिका आकांक्षा अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

डायट प्राचार्य ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं शिक्षकों के कौशल को बढ़ाता है और कक्षा शिक्षण को रुचिकर बनाने में मदद करता है। कार्यक्रम का संचालन डायट प्रवक्ता वीरेंद्र कुमार ने किया। नवाचार मेले के नोडल प्रभारी नीलेश नाथ ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed