फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Inner wheel club gave sports equipment to Krida Bharti

Pilibhit News: इनर व्हील क्लब ने क्रीड़ा भारती को दिए खेल उपकरण

Mon, 21 Aug 2023 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 21 Aug 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Inner wheel club gave sports equipment to Krida Bharti
खेल उपकरण देती इनर व्हील क्लब की पदा​धिकारी व मौजूद ​खिलाड़ी । संवाद
पीलीभीत। इनर व्हील क्लब की ओर से क्रीड़ा भारती संस्था के करीब 70 अल्प सुविधा प्राप्त बच्चों के खेलकूद के लिए करीब 45,000 रुपये के खेल उपकरण प्रदान किए, ताकि ये बच्चे आगे चलकर भविष्य में प्रशिक्षित होकर देश का नाम रोशन कर सकें।
विज्ञापन

इन उपकरणों में 15 हॉकी स्टिक, हॉकी बाल, वॉलीबाल, फुटबॉल, भाला, स्टार्टर ब्लॉक, हैंड बाल, क्रिकेट का सामान आदि शामिल है। इस दौरान विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं भी कराए गए। बच्चों की टग ऑफ वार भी आयोजित की गई। इसमें इनर व्हील की सदस्यों ने भी भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को क्लब की तरफ से उपहार बांटे गए।
विज्ञापन

क्लब अध्यक्ष माया अग्रवाल व सचिव प्रिंसी अग्रवाल ने बताया कि इनर व्हील क्लब हमेशा बच्चों के विकास के कार्यों के लिए तत्पर रहता है। इस दौरान नीना मेहरोत्रा, सारिका अग्रवाल, पूनम चंद्र, इंदु अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, चारु अग्रवाल, कैलाश रानी छाबड़ा, पदमा चंद्रा, सीए संजय अग्रवाल तथा क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष हरिओम चौधरी, संजय गंगवार, सतीश शर्मा, धर्मेंद्र कुमार, जयप्रकाश, राजकुमार व सौरभ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




वरिष्ठजन के लिए पारंपरिक खेल कराए
क्रीड़ा भारती ने वरिष्ठ जनों के लिए भी पुराने खेल जैसे रस्साकसी, गिल्ली-डंडा, सपोलिया आदि का आयोजन कराया। इसमें प्रिंसी अग्रवाल, चारु अग्रवाल और सारिका अग्रवाल ने बच्चों के साथ खेल खेला। गिल्ली डंडा में सीए संजय अग्रवाल, पदमाचंद्र, कैलाश रानी ने बेहतर प्रदर्शन किया। इनरव्हील क्लब में हीरा भारती के सभी सदस्यों को स्मृति चिह्न प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed