फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Injured tiger spotted during jungle safari, wounds visible on neck

Pilibhit News: जंगल सफारी के दौरान दिखा घायल बाघ, गर्दन पर दिखे जख्म

Sun, 19 Apr 2026 02:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Injured tiger spotted during jungle safari, wounds visible on neck
पीटीआर में घायल बाघ का वीडियो फोटो। - फोटो : Archive
पीलीभीत। टाइगर रिजर्व के बराही रेंज के क्षेत्र में जंगल सफारी के दौरान सैलानियों को एक घायल बाघ दिखने से हलचल रही। बाघ की गर्दन पर गहरे घाव के निशान नजर आने के बाद इसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद वन विभाग हरकत में आ गया है।
विज्ञापन

मामला बराही रेंज क्षेत्र के अंतर्गत जंगल सफारी के निर्धारित मार्ग का बताया जा रहा है। 14 अप्रैल को दूरदराज इलाकों से आए कुछ सैलानी जंगल सफारी का आनंद ले रहे थे। इसी दौरान जब वे बराही रेंज की सीमा में पहुंचे तो उनकी नजर एक घायल बाघ पर पड़ी। सैलानियों ने देखा कि बाघ की गर्दन पर गहरा जख्म था, जो पहली नजर में फंदे से घायल होने जैसा प्रतीत हो रहा था। उन्होंने तुरंत बाघ की तस्वीरें अपने कैमरे में कैद कर लीं। शनिवार को ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया गया। इसके बाद टाइगर रिजर्व प्रशासन में हलचल रही। अफसरों ने अनुसार, मामला संज्ञान में आने के बाद से ही क्षेत्र में गश्त और निगरानी बढ़ा दी गई थी। वन्यजीव जानकारों का मानना है कि बाघ की गर्दन पर दिख रहा घाव शिकारियों की करतूत हो सकता है। हालांकि अफसर फंदे की बात से इन्कार कर रहे हैं।
विज्ञापन

डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि घायल बाघ की निगरानी जारी है। टीमों को सक्रिय गया है। फंदे से जख्म होने की बात न होकर यह मामला आपसी संघर्ष का प्रतीत हो रहा है। आपसी संघर्ष की स्थिति में ज्यादातर स्थिति गर्दन पर ही हमलावर होता है। पूरे मामले की रिपोर्ट उच्च स्तर पर भेज दी गई है। क्षेत्र में लगातार निगरानी जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

----
10 कैमरों से रखी जा रही घायल बाघ पर नजर
मामला संज्ञान में आने के बाद अफसरों ने टीमों को सक्रिय करने के साथ ही कैमरा ट्रैप से भी बाघ की निगरानी शुरू कराई। इसके लिए क्षेत्र में 10 कैमरे लगाए गए। अफसरों का कहना है कि अभी तक कैमरे में बाघ की कोई गतिविधि कैद नहीं हो सकी है। टीमों को सतर्क कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि बाघ की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

----
बराही रेंज में दो दिन पूर्व शिकारियों और वनकर्मियों की हो चुकी मुठभेड़
बराही रेंज के जंगल में दो दिन पूर्व ही रात को शिकार के लिए जंगल में पहुंचे शिकारियों ने घेराबंदी के दौरान वनकर्मियों पर फायरिंग की। टीम ने भी कार्रवाई की, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर शिकारी भाग गए थे। मौके पर जंगल सुअर का शव और बाइक बरामद की गई थी। मामले में विभागीय केस के साथ माधोटांडा थाने में भी रिपोर्ट दर्ज कराई। इधर घायल बाघ का मामला सामने आने के बाद अधिकारी और भी सतर्क हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed