फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Initially only been dismantled Counting arrangements

शुरू में ही तार-तार हो गई मतगणना की व्यवस्थाएं

Sun, 01 Nov 2015 11:35 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Sun, 01 Nov 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
Initially only been dismantled Counting arrangements

मतगणना व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के लिए अधिकारियों द्वारा कई दिनों से की जा रही कवायद रविवार को तार-तार हो गई। मतगणना शुरू होते ही अव्यवस्थाएं हावी दिखाई दीं। मतगणना स्थल पर मोबाइल ले जाना वर्जित था, लेकिन मतगणना कर्मी मोबाइल पर खुलेआम बतियाते दिखे। मतगणना की सूचना मीडिया को देने के लिए यहां कोई व्यवस्था नहीं थी। ललौरीखेड़ा के लिए मंडी समिति के गेट नंबर दो पर बने मतगणना स्थल में मतगणना की चक्रवार सूचना अंदर लगा दी गई थी। इससे जानकारी के अभाव में सभी प्रत्याशियों के अभिकर्ता एक साथ पंडाल में पहुंच गए। बाद में डीएम के निर्देश पर सीओ सिटी ने पुलिस की मदद से अतिरिक्त अभिकर्ताओं को बाहर निकलवाया।

विज्ञापन


मीडिया को सूचना देने की नहीं थी व्यवस्था
चुनाव के परिणाम की जानकारी मीडिया तक पहुंचाने के लिए इस बार कोई भी व्यवस्था प्रशासन की ओर से नहीं की गई थी। इससे मीडिया कर्मियों को जानकारी जुटाने के लिए परेशान होना पड़ा और कई बार उनकी अधिकारियों से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन


खुलेआम हुआ मोबाइल का प्रयोग
मतगणना स्थल पर मोबाइल का प्रयोग वर्जित था, लेकिन बड़ी संख्या में मतगणना अभिकर्ता और स्वयं पुलिस कर्मी मोबाइल का प्रयोग करते देखे गए।

दीवार कूद कर घुसे संदिग्ध पकड़े
मतगणना स्थल पर जाने के लिए मंडी गेट पर सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी के कारण कई समर्थक मंडी की टूटी दीवार कूद कर अंदर पहुंच गए। इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांड पहुंचने से मची अफरा-तफरी
मंडी में मतगणना स्थल के चारों ओर बल्लियों से बेरिकेडिंग की गई थी। बल्लियों के बीच से एक सांड मतगणना स्थल की ओर पहुंच गया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। लोगों की मदद से पुलिस कर्मियों ने उसे भगाया।


पकड़ा गया जेबकतरा
मंडी में मरौरी ब्लाक की मतगणना स्थल पर दोपहर करीब ढाई बजे बिठौराकलां के एक अभिकर्ता दयाराम गेट से अंदर आ रहे थे। इस दौरान वहां घूम रहे दो जेबकतरों ने उनकी जेब काट ली। दयाराम के शोर मचाने पर पुलिस ने एक को पकड़ लिया जबकि साथी फरार हो गया। मंडी में मौजूद आसाम चौकी इंचार्ज इंद्रजीत भदौरिया ने उसकी तलाशी ली। जिसपर आठ सौ रुपये बरामद हुए। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम मोहल्ला फीलखाना निवासी इश्त्यिाक बताया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed