फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Information given to protect against braid borer insect

Pilibhit News: चोटी बेधक कीट से बचाव की दी जानकारी

Sun, 19 May 2024 04:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
Information given to protect against braid borer insect
किसानो को जानकारी देते जिला गन्ना अ​धिकारी । स्रोत - सूचना विभाग
पीलीभीत। गन्ने की फसल को चोटी बेधक और अर्ली शूट कीट से बचाव को लेकर अपर गन्ना आयुक्त (विकास ) वीके शुक्ला ने एडवाइजरी जारी की है। किसानों को इसकी जानकारी देने के लिए जिला गन्ना अधिकारी एवं चीनी मिल अध्यासी को दिशा निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

इसी क्रम में शनिवार को जिला गन्ना अधिकारी खुशी राम भार्गव ने ग्राम संतोषपुरा में कृषक भोजराज के प्लाॅट को देखा। इसके बाद गांव में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें पेड़ी प्रबंधन व रोग कीट नियंत्रण पर चर्चा हुई। जिला गन्ना अधिकारी ने चोटी बेधक एवं अर्ली शूट कीट की पहचान एवं उसके प्रबंधन के तरीके बताए।
विज्ञापन

किसानों से कहा कि सुबह अपने खेतों के निगरानी कर दूसरी पीढ़ी के अंड समूहों अथवा सूढ़ियों के दिखाई पड़ने पर उनको नष्ट कर दें। यदि आवश्यक हो तो इमीडाक्लोरोपिड 40 प्रतिशत रसायन की एक मिली लीटर मात्रा प्रति लीटर पानी में मिलाकर स्प्रे करें। यदि प्रकोप अधिक हो तो क्लोरेंट्रेनीलीप्रोल कोराजन/सिटीजन/शीमो 18.5 एससी 150 मिली दवा 400 लीटर पानी में घोल कर पौधों की जड़ों के पास स्प्रे करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक राम भद्र द्विवेदी ने बताया कि गन्ना विकास समितियों पर बेधक कीटों के नियंत्रण के लिए कीटनाशक उपलब्ध हैं। गोष्ठी में इंद्र प्रकाश, ओमप्रकाश, लालाराम, जगदीश, गन्ना पर्यवेक्षक सोमपाल, चीनी मिल पीलीभीत के महाप्रबंधक गन्ना केबी शर्मा, उप महाप्रबंधक गन्ना संजीव राठी सहित अन्य विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed